वासु सोनी महुदा/चांपा। अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवक की उपचार के दौरान मौत से आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने शव लेकर कार्रवाई की मांग करते हुए चांपा थाने पहुंचे।
बीते मंगलवार 17 नवंबर की शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 19 वर्षीय युवक लखेश्वर बरेठ पिता तेजराम बरेठ ग्राम महुदा घायल हो गया। जिसे तत्काल उपचार हेतु बीडीएम हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां से घायल युवक की स्थिति को देखते हुए सबसे पहले रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल बिलासपुर, एम्स हॉस्पिटल रायपुर फिर डीकेएस हॉस्पिटल रायपुर में इलाज के लिए ले जाया गया। वही 21 नवंबर की शाम उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई।
21 नवंबर की शाम ग्रामीणों के द्वारा तुरंत एफआईआर दर्ज करने के साथ महुदा गांव के ही ट्रैक्टर वाहन से घटना होने की शंका जाहिर करते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की।
बहरहाल मृतक युवक के परिजन और ग्रामीणों के द्वारा उचित कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की बात कही गई है। अब देखना यह है कि चांपा पुलिस कार्रवाई कर पाती है या नहीं?


