Heeramandi 2 को लेकर Manisha Koirala ने दिया बड़ा अपडेट, बताया कब शुरू होगी इसकी शूटिंग …

0
209

 

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस मनीषा कोइराला ने इसी साल रिलीज हुई फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली की पहली वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ से सालों बाद जबरदस्त वापसी किया है. दिग्गज सितारों से सजी यह सीरीज 1 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी. पहला सीजन देखने के बाद से ही लोग दूसरे सीजन के बारे में सवाल पूछ लगे थे. वहीं, अब मनीषा कोइराला ने ‘हीरामंडी’ के दूसरे सीजन पर बड़ा अपडेट दिया है और कहा है कि इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी.

अपने एक इंटरव्यू में मनीषा कोइराला ने ‘हीरामंडी 2’ के बारे में कहा, ”इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होगी. हम सभी वापस आने के लिए उत्सुक हैं.” इसी दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या हीरामंडी की सफलता के बाद उन्हें और भी प्रोजेक्ट्स के ऑफर मिले हैं? इस बारे में मनीषा कोइराला ने कहा कि कुछ स्क्रिप्ट्स पर चर्चा चल रही है. हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रोजेक्ट फाइनल होने तक वह कोई भी जानकारी साझा नहीं करेंगी.

इस मौके पर मनीषा कोइराला ने अपने फिल्मी सफर के बारे में बात करते हुए कहा कि 30 साल पहले लोग मानते थे कि फिल्म इंडस्ट्री नकारात्मकता और बुरी चीजों से भरी है. उन्होंने कहा कि उस समय ‘अच्छे घर की बेटियों’ के लिए फिल्म इंडस्ट्री में जगह बनाना बहुत मुश्किल था. उन्होंने कहा कि सौदागर और कुछ अन्य फिल्मों की सफलता के बाद, जो लोग उनके अभिनय पर विश्वास नहीं करते थे, उन्होंने उनकी प्रशंसा करना शुरू कर दिया था.

हीरामंडी की स्टार कास्ट

‘हीरामंडी’ फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली का एक बड़ा प्रोजेक्ट था. इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, ऋचा चड्ढा, अदिति राव हैदरी, संजीदा शेख, शर्मिन सहगल, फरदीन खान, ताहा शाह बदुशा, अध्ययन सुमन, शेखर सुमन और जेसन शाह जैसे कई कलाकार अहम भूमिका में नजर आए थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here