बिलासपुर शिवसेना की बैठक 14 फरवरी को पश्चात सभ्यता वैलेंटाइन डे का विरोध….

0
313

 

 

बिलासपुर। शिवसेना की बैठक संपन्न हुई प्रेस को जानकारी देते हुए महानगर प्रभारी मणि शंकर शर्मा ने बताया कि आज दिनांक 6/2/22 को श्रीराम प्लाजा संभागीय कार्यालय में प्रदेश महासचिव सुनील कुमार झा जी के उपस्थिति व जिलाध्यक्ष मुकेश देवांगन के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई जिसमें कल दिनांक 7/2 2022 को जिलाधीश महोदय के नाम शहर व जिले में हो रहे रेत के अवैध उत्खनन को देखते हुए ज्ञापन सौंपा जाएगा साथ ही 14 फरवरी को पश्चात सभ्यता वैलेंटाइन डे का विरोध स्वरूप देवकीनंदन चौक पर पुतला दहन शाम को कार्यालय में माता पिता पूजन दिवस व अन्य कार्यक्रम किया जाएगा वही दिनांक 19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के उपलक्ष में शिवसेना द्वारा हर साल की भांति इस साल भी विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा आज के बैठक में मुख्य रूप से सुनील कुमार झा जिला अध्यक्ष मुकेश देवांगन मणिशंकर शर्मा यशवंत गौरख संतोष कौशल सुशील यादव आदित्य कछवाहा नितेश ध्रुव रोहित शर्मा महिला सेना से अनामिका अवस्थी मुस्कान भोसले आरती सहित अनेक शिवसैनिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here