
जशपुर,
मण्डल अध्यक्षो की नियुक्ति के बाद जशपुर भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा बहुत जल्द हो सकती है। जिलाध्यक्ष की घोषणा से पहले भावी जिलाध्यक्षो के नामो को लेकर पार्टी के बड़े नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है और अनुमान लगाया जा रहा है मंथन के बाद इस सप्ताह जिलाध्यक्ष के नाम की घोषणा हो जाएगी।
वर्तमान में सुनील गुप्ता जशपुर भाजपा के जिलाध्यक्ष हैं लेकिन पार्टी इस बार नया और दमदार चेहरा लाना चाह रही है। माना जा रहा है कि इस बार भारतीय जनता पार्टी जिले का कमान महिला के हाथ सौंप सकती है। जिलाध्यक्ष को लेकर हुई बैठक में पत्थलगांव विधायक गोमती साय ने महिला अध्यक्ष की पैरवी करते हुए जशपुर राजपरिवार से डॉक्टर हीना सिंह जूदेव का नाम सामने रखा है हांलाकि भावी जिलाध्यक्षो की सूचि में मुकेश शर्मा, भरत सिंह जैसे कई बड़े नेताओं के नाम भी चल रहे हैं लेकिन अभी तक किसी नाम पर मूहर नहीं लग पाई है। फिर भी जशपुर राजपरिवार का नाम सामने आने के बाद नाम पर सहमति बनने के आसार नजर आ रहे हैं ।
डॉ हीना सिंह जूदेव स्व दिलीप सिंह जूदेव की बहू और भाजपा के प्रदेश मंत्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव की पत्नि हैं। पेशे से डॉक्टर होने के साथ साथ काफी लंबे वक्त से सोशल वर्कर के तौर पर काम रही हैं। सियासी घराने से होने के कारण इनमे सियासी समझ भी है।
बहरहाल पार्टी किस नाम पर मूहर लगाती है यह साफ होने में अभी वक़्त लगेगा लेकिन कयासों का दौर जारी है और लोग तरह तरह के कयास लगा रहे हैं


