
जशपुर,
जिले में भारतीय जनता पार्टी के मण्डल अध्यक्षो की हुई नियुक्ति को लेकर बड़ी खबर यह है कि जिले के 3 मंडलों में मण्डल अध्यक्षो की नियुक्ति रोक दी गई है। बताया जा रहा है कि इन तीनो मंडलों में कुछ नामो को लेकर पेंच फंसने के कारण फिलहाल बागीचा, कांसाबेल और पत्थलगांव मण्डल अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो पाई है।
शुक्रवार को देर शाम जिले भर के नए मण्डल अध्यक्षो की सूची जारी कर दी गयी है लेकिन जारी की गई सूची में पत्थलगांव, कांसाबेल और बगीचा मण्डल के नए अध्यक्षो की सूची में नाम नहीं है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि यहाँ अभी भी कुछ नामो को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है इस लिहाज से यहाँ के नाम तय होने में थोड़ा वक्त लग सकता है।
भारतीय जनता पार्टी इस बार युवा नेतृत्व को फोकस कर रही है इस लिहाज से 35 वर्ष के युवाओं को मण्डल अध्यक्ष का कमान दिया जा रहा है। पार्टी के इस नए नियम के लागू होने के बाद संगठन में पहली बार युवाओ को नेतृत्व करने का मौका मिल रहा है।


