हसदेव नदी फिर हुई लाल, लाश मिलने से फैली सनसनी

0
369

चांपा। हसदेव नदी लच्छनपुर रेत घाट पास नदी में अज्ञात लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची। घटना जांजगीर थाना क्षेत्र की है।

आपको बता दें लच्छनपुर रेत घाट में रेत भरने कई वाहनों का आना जाना लगा रहता है। वहीं तड़के सुबह रेत घाट पहुंचे लोगों ने नदी में तैरती लाश देखी, जिसकी सूचना चांपा पुलिस को दी गई। चांपा पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरू कर दी, परन्तु रेत घाट जांजगीर थाना क्षेत्र होने के कारण जांजगीर पुलिस को भी सूचना दी गई।

कुछ माह पहले भी हसदेव नदी में लाश मिली थी। जिसकी जांच चांपा पुलिस द्वारा जारी है। लाश की पहचान चांपा निवासी झंगलू के रूप में की गई थी। लेकिन झंगलू की मौत नदी में डूबने से हुई या कुछ और कारण है, जिसकी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here