हार्वेस्टर में भिड़ंत से बाइक सवार तीन की मौत, पुलिस जुटी जांच में

0
144

सक्ती। मालखरौदा क्षेत्र अंतर्गत मिशन चौक में बाइक और हार्वेस्टर की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना मालखरौदा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार बीती रात मिशन चौक के पास हार्वेस्टर और बाइक आपस में भीड़ गए। जिसमें बाइक हार्वेस्टर के पीछे जा घुसी। बाइक की रफ्तार इतनी तेज थी कि बाइक चालक के चिथड़े उड़ गए साथ ही अन्य दो की मौत भी मौके पर ही हो गई। फिलहाल मालखरौदा थाना अपराध पंजीबद्ध कर जांच में जुट गई है। वही दूसरी ओर परिजनों ने मालखरौदा पुलिस पर आरोप लगाकर मिशन चौक में चक्काजाम भी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here