पर्यटन स्थल हनुमान धारा में निजी जमीन पर राखड़ पाटने की अनोखी कहानी….

0
317


वासु सोनी चांपा। नगर के पर्यटन स्थल हनुमानधारा में निजी जमीन पर राखड़ पाटने का मामला प्रकाश में आया है। किसके कहने पर राखड़ नगर के अंदर आया और पाट भी दिया गया। सूचना के अधिकार के तहत मिली जानकारी के अनुसार नगर पालिका परिषद चांपा ने स्लैग च्यूरी पाटने के लिए आवेदनकर्ता को अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी किया था लेकिन स्लैग च्यूरी के जगह राखड़ पटवा दिया गया।
आपको बताते चले कि नगर के सबसे प्रसिद्ध पर्यटन स्थल हनुमान धारा में लगभग 50 हजार मीट्रिक टन राखड़ पाट दिया गया है। गड्ढे को पाटने के लिए नगर पालिका परिषद चांपा से अनापत्ति प्रमाण पत्र, पर्यावरण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र और मड़वा पावर प्लांट से राखड़ डालने की अनुमति ले ली गई। अब निजी जमीन पर राखड़ भी पाट दिया गया। चूंकि राखड़ मानव जीवन के लिए अत्यंत हानिकारक है बावजूद विभाग ने मानव जीवन से खिलवाड़ करने नगर के पर्यटन स्थल के समीप निजी जमीन पर स्लैग च्यूरी के जगह राखड़ डाल दिया। आगे पढ़िए कैसे डाला गया राखड़…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here