साफ सफाई का तो पता नहीं पर मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक जागरूकता का ज्ञान अच्छा देते है..चांपा रेलवे स्टेशन में पसरी गंदगी…

0
140

वासु सोनी चांपा। नगर का ऐसा स्टेशन जिसका गुणगान हावड़ा से मुंबई तक होता है लेकिन साफ सफाई व्यवस्था को लेकर चांपा स्टेशन के अधिकारी को कोई सरोकार नहीं है। चांपा स्टेशन के मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक का मानना है कि साफ सफाई के लिए टेंडर किया जाता है जो टेंडर लेने वाले की जवाबदारी है अगर वो साफ सफाई नहीं करता तो नियम के हिसाब से उनके द्वारा रुपए की कटौती कर दी जाती है लेकिन ये समझ से परे है कि साफ सफाई करवाने के बजाय ठेकेदार के हिसाब में कटौती करना कहां तक मुनासिब है। ऐसे में तो रेलवे स्टेशन की साफ सफाई भगवान भरोसे संचालित होगी।

आपको बता दें कि रेलवे द्वारा पूरे स्टेशन की साफ सफाई के लिए टेंडर निकाला जाता है जिसमें देश भर के ठेकेदार भाग लेते है जिनका दर कम रहता है उन्हें टेंडर दे दिया जाता है लेकिन रेलवे के नियम अनुसार साफ सफाई नहीं होने पर उनके हिसाब में कटौती कर दी जाती है। चांपा रेलवे सहित आसपास के रेलवे स्टेशन की स्थिति का जायजा लेने पर पता चलता है कि साफ सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। चांपा रेलवे स्टेशन की बात करे तो दोनों छोर में कचरे का ढेर लगा रहता है जिसे रोज साफ करना होता है लेकिन चांपा स्टेशन के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी को सिर्फ रुपए कटौती करने की ललक रहती है साफ सफाई के नाम पर उनके पैरो तले जमीन खिसक जाती है। जब उनसे इस सम्बन्ध में पूछा गया तो उन्होंने बताया हम ये सब बताने के लिए अधिकृत नहीं है लेकिन साफ सफाई नहीं होती तो ठेकेदार के हिसाब में कटौती कर दी जाती है वहीं। उन्होंने यह भी कह डाला कि सफाई नहीं होती तो उनके रुपए काटने के बाद वे दूसरे शिफ्ट में साफ करवाते है तब तक स्टेशन में गंदगी पसरी रहती है जिसकी जवाबदारी यात्रियों की होती है उन्हें भी समझना चाहिए। साथ ही उन्होंने पत्रकार को ही समझते हुए कह डाला कि आपको भी तो यात्रियों को जागरूक करने समाचार प्रकाशित करना चाहिए लेकिन उन्होंने किसी भी प्रकार से साफ सफाई की जवाबदारी लेने से पल्ला झाड़ लिया। जिससे यही प्रतीत होता है कि अधिकारी सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर साफ सफाई की जांच करते है बल्कि स्टेशन परिसर चांपा में अधिकारियों के अड़ियल रवैए के कारण गंदगी पसरी रहती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here