पीएमओ शिकायत पोर्टल में हुई शिकायत का जवाब मिला 76 दिन में, प्रदेश सहित देश भर के अधिकारी का लचर रवैया, प्रार्थी द्वारा की जा सकती है दोबारा शिकायत?

0
150


वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा का पीएमओ शिकायत पोर्टल/प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग में की गई शिकायत का जवाब आखिरकार 76 दिन बाद जवाब आया। पीएमओ शिकायत पोर्टल में की गई शिकायत का निराकरण करने की समय सीमा सन 2020 में 45 दिन निर्धारित थी। जिसे बाद में बदलकर 2022 में 30 दिन किया गया और वर्तमान में शिकायतों का निराकरण करने 21 दिन का समय दिया जाता है। लेकिन प्रशासन की लचर व्यवस्था उपर से नीचे तक साफ नजर आती है। नगर पालिका परिषद चांपा की शिकायत प्रार्थी ने 04 मार्च 2025 को शिकायत पोर्टल में की गई थी। शिकायत पोर्टल के माध्यम से संबंधित अधिकारी तक पहुंच गई, लेकिन संबंधित अधिकारी द्वारा इसका निराकरण करने लगभग 76 दिन लगा दिया गया। जिससे साफ प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारी द्वारा विभाग के लोगों का बचाव करने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए सारे प्रयास किए जाने के बाद आवेदन का जवाब मंगाया गया। वहीं पीएमओ शिकायत पोर्टल में प्रार्थी ने कई बार रिमाइंडर भी भेजा लेकिन प्रशासनिक अधिकारी के लचर रवैये से शिकायत का निराकरण जवाब भेजने 76 दिन का समय लगा दिया गया। फिलहाल प्रार्थी जवाब से असंतुष्ट नजर आ रहे है। देखने वाली बात होगी कि क्या प्रार्थी दोबारा अपील करेंगे या पीएमओ को आवेदन पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here