आखिर कौन है ये कश्यप… एसडीएम कार्यालय चांपा में चर्चा का विषय, संरक्षण या वरदान?

0
195


वासु सोनी चांपा। अनुविभागीय अधिकारी (रा) कार्यालय पहुंचे तो कश्यप नाम की चर्चा जोरों पर रहती है। आखिर ये कश्यप कौन है जिसने एसडीएम कार्यालय आने वाले लोगों की नाक में दम कर रखा है। मिली जानकारी के अनुसार वीरेंद्र कुमार कश्यप सहायक ग्रेड 2 के पद पर एसडीएम कार्यालय चांपा में पदस्थ था। सन 2020-21 के दरमियान सेवानिवृत्त होने के बाद 01 वर्ष मतलब 2021-22 के लिए संविदा नियुक्ति की गई। जिसके बाद 2022-23 एवं 2023-24 में बिना कलेक्टर की अनुशंसा या अनुमति के एसडीएम कार्यालय चांपा में वीरेंद्र कुमार कश्यप से कार्य लिया गया। सूत्रों ने बताया कि वर्तमान समय मे वीरेंद्र कुमार कश्यप एसडीएम कार्यालय चांपा में किसी कर्मचारी को कार्य सिखाने आते है लेकिन कार्य सिखाने के बजाय वे दबदबा बनाकर अधिकारी जैसे ही कार्य करते है। कार्यालय में जाकर देखने पर पता चला कि वीरेंद्र कुमार कश्यप कर्मचारी को काम सिखाते सिखाते खुद ही पूरा काम निपटा रहे है। कई लोगों ने दबी जुबान ये भी आरोप लगाया कि बिना पैसे मिले काम नहीं होने की बात और अपनी पहुंच का रौब दिखाते है। बिना उचित आदेश के काम कर रहे कर्मचारी के खिलाफ पहले भी जांजगीर चांपा के कलेक्टर से शिकायत की गई थी बावजूद एसडीएम कार्यालय चांपा अपना दबादबा बनाकर कार्य करना शासन को खुली चुनौती देना है। बहरहाल शासकीय कार्यालय में अधिकारी किसे, कहां, क्यों, कब, कैसे रखता है ये नियमों की कड़ी है, लेकिन सेवानिवृत व्यक्ति शासकीय कार्य सिखाने की आड़ में अपने अनुचित कार्य को भलीभांति अंजाम देने नहीं चूक रहे। अब देखना यह है कि शासन कश्यप नामक व्यक्ति पर मेहरबानी का ताज पहनाते है या जिस कार्य के लिए उन्हें रखा गया है उस पर शासकीय सेवक की नियुक्ति हो पाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here