
वासु सोनी चांपा। वृंदावन के श्री आनंदम् धाम पीठाधीश्वर सद्गुरू श्री ऋतेश्वर जी का चांपा की पावन धरा में आगमन होने जा रहा है। सनातन राष्ट्र शौर्य यात्रा के तहत सनातन संस्कृति के यशस्वी धवजवाहक परमपूज्य सद्गुरू श्री ऋतेश्वर जी का आगमन नगर के लिए सौभाग्य का विषय है। जिसके लिए चांपा स्थित आंनदम धाम आश्रम के शिष्य एवं नगरवासी उनके स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए है। सद्गुरू श्री ऋतेश्वर जी का आगमन 17 फरवरी को कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस से होगा। जहां चांपा स्थित आनंदम धाम आश्रम के सभी शिष्य सद्गुरू के स्वागत की तैयारियो के लिए बैठकें आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर रहे है। सद्गुरू श्री ऋतेश्वर जी चांपा स्थित श्री आनंदम धाम में तकरीबन एक माह रूककर दर्शन एवं प्रबोधन से राष्ट्रभक्ति और धर्म की अलख जगाने वाले हैं। वहीं सद्गुरूदेव के आगमन को लेकर भव्य शोभायात्रा सुबह 10 बजे चांपा रेलवे स्टेशन से मारूति टाउनशिप स्थित श्री आनंदम धाम आश्रम तक निकाला जाएगा। सद्गुरू के आगमन को लेकर नगर का वातावरण राष्ट्रभक्ति और धर्ममय होने जा रहा है।

