निविदा के मामले में चुप्पी क्यों? आखिर क्या हुआ था बिना कैमरे वाले बंद कमरे में? नगर सहित जिले के अधिकारी क्यों नहीं कर पा रहे जांच? आम जनता चाह रही कई सवालों के जवाब?

0
50


वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा में निविदा को लेकर सभी की नजरें टिकी रहती है। नगर विकास हो ना हो निविदा कमिशन विकास के लिए जरूर हो जाता है। शायद इसलिए 15 जनवरी 2026 को हुई निविदा के बाद शिकायत का दौर शुरू भी हो गया। वहीं निविदा से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने में अधिकारी और कर्मचारियों के पसीने छूटने लगते है। आखिर बंद कमरे और बिना कैमरे वाले कमरे में चले निविदा षड्यंत्र की जानकारी सार्वजनिक हो पाएगी या इस मामले में निजी स्वार्थ सिद्ध कर मामले को दबा दिया जाएगा। विश्वस्त सूत्रों के अनुसार नगर पालिका चांपा में निविदा का वार शुरू हो गया था। मीटिंग भी बंद कमरे में की गई। एक ओर निविदा खुले रूप से आमंत्रित किया जाता है तो वहीं बंद कमरे में निविदा का षड्यंत्र रचा जाता है। नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी और कर्मचारियों को जानकारी होने के बाद भी कमिशन रूपी रकम प्राप्त होने की उम्मीद निविदा के दस्तावेजों को जो सार्वजनिक किए जाते है उन्हें दबा दिया जाता है। आखिर इतने रुपयों से भ्रष्टाचार की निविदा जारी की जाती होगी। जिसमें नगर का नहीं बल्कि संबंधित लोगों का विकास जरूर होता है। वहीं निविदा के मामलों को आखिर नगर के आम जनता और पत्रकार सहित जानकारी बताने में दिक्कत या परेशानियां क्यों हो जाती है। क्या आवश्यकता से अधिक भ्रष्टाचार होने के कारण कागजों को जब तक व्यवस्थित ना कर ले तब तक दिखाने में दिक्कत होती है या कुछ और बाते है।
फिलहाल नगर पालिका परिषद चांपा में निविदा को लेकर काफी भ्रष्टाचार की बातें हो रही है। निविदा की जानकारी किसे है और किसे नहीं ये भी लिखित में बताना कोई नहीं चाहता। निविदा जारी और छपने संबंधित बातें भी दबाई जा रही है। आखिर निविदा में कितने अधिकारियों की संलिप्तता है जिसके चलते नगर सहित जिले के अधिकारी भी संज्ञान लेना नहीं चाह रहे और सार्वजनिक भी नहीं करना चाह रहे। अब देखना यह है कि जिले के कलेक्टर इस पर क्या प्रतिक्रिया देते है या किसी प्रकार की जांच हो पाएगी या नहीं। नगर पालिका परिषद चांपा में होने वाले भ्रष्टाचार का खुलासा आखिर हो पाएगा या नहीं। वहीं नगर के कुछ लोगों द्वारा उच्च अधिकारी और मंत्रालयों तक शिकायत करने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here