ज्ञानेश्वरी ट्रेन की टक्कर से 40 फीट दूर प्लेटफॉर्म पर गिरा व्यक्ति, हुई मौत… आरपीएफ या अन्य रेलवे कर्मचारी ध्यान देते तो शायद होती घटना…

0
299

वासु सोनी चांपा। स्टेशन में अक्सर यही सुनने को मिलता है कि पटरी पार करना दंडनीय अपराध है, उसके बाद भी यात्री समय बचाने या फिर फुट ओवरब्रिज पार करने के चक्कर में पटरी पार करते है। जिससे बड़ी घटना घट जाती है। वही बुधवार की शाम भी दो व्यक्ति चांपा स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से प्लेटफॉर्म नंबर 2 की ओर पटरी पार कर रहे थे। इसी दौरान प्लेटफॉर्म नंबर 2 से बिना रुकने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस तेज गति से आ रही थी। जिसकी टक्कर से एक व्यक्ति लगभग 40 फीट दूर प्लेटफॉर्म पर जा गिरा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पटरी पार करते समय कुछ लोगों ने आवाज भी लगाई लेकिन वे बिना सुने अपनी धुन में पटरी पार कर रहे थे। फिलहाल जीआरपी चांपा द्वारा मर्ग कायम कर लिया गया है।

विशाखापट्टनम जाने लिंक एक्सप्रेस पकड़ने कोरबा से चांपा पहुंचे…

मृतक दिलावर हुसैन 41 पिता जुनैद अकबर अपने दो अन्य साथी रवींद्र ठाकुर और संजय शर्मा के साथ कोरबा रेलवे स्टेशन लिंक एक्सप्रेस से विशाखापट्टनम जाने पहुंचे थे लेकिन ट्रेन छूट जाने से वे तीनों रोड के रास्ते चांपा स्टेशन पहुंचे। जहां लिंक एक्सप्रेस के आने से पहले एक व्यक्ति टिकट लेने काउंटर पर गया वहीं अन्य दो पटरी पार कर रहे थे जिसमें दिलावर हुसैन ज्ञानेश्वरी ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आरपीएफ की लापरवाही आ रही सामने…

चांपा आरपीएफ पोस्ट में स्टाफ की कमी हमेशा बनी हुई है। जिसके चलते स्टेशन के दोनों छोर में पर्याप्त रूप से मॉनिटरिंग समय समय पर नहीं हो पाती। यात्री को रोक पाना किसी के बस की बात नहीं है लेकिन समय रहते मॉनिटरिंग की जाती तो शायद ये घटना नहीं होती। ट्रेन आने के समय सुरक्षा की कमी चांपा स्टेशन में बनी हुई है। जिस प्रकार आरपीएफ स्टेशन में रहने वाले वेंडरों को समय समय पर पकड़ कर कार्रवाई करती है उसी प्रकार कड़ाई से कार्रवाई करने पर यात्रियों में भी सुधार होने की संभावना बढ़ सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here