रायपुर। शासकीय वाहन चालक संघ के प्रदेश महामंत्री एवं आल इंडिया गवर्मेंट ड्राईवर कंफेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रंजीत सिंह एवं जिला अध्यक्ष जगन्नाथ श्रीवास के अनुशंसा से संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं आल इंडिया गवर्मेंट ड्राईवर कंफेडरेशन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनीष ठाकुर ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में कार्यरत वाहन चालक एच एन सोनी, जिला सचिव शासकीय वाहन चालक संघ जिला जांजगीर चांपा को संघ के प्रति कार्य कुशलता एवं लग्न को देखते हुए उन्हें प्रदेश सचिव बनाकर नई जिम्मेदारी दी है। संघ के प्रदेश एवं राष्ट्रीय पदाधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि श्री सोनी हमेशा जिले में वाहन चालकों के हक एवं अधिकार के लिए 24 घंटे तैयार रहते हैं। श्री सोनी को प्रदेश सचिव बनाए जाने से निश्चित ही पूरे बिलासपुर संभाग सहित प्रदेश के वाहन चालकों में एक नई जोश और उर्जा का संचार होगा। संघ के जिला अध्यक्ष जगन्नाथ श्रीवास ने बताया कि श्री सोनी हमेशा जिले के वाहन चालकों के दुःख, सुख में हमेशा तत्पर रहते हैं अब उन्हें प्रदेश सचिव बनाए जाने से पूरे प्रदेश में इसका फायदा सभी वाहन चालकों को होगा। जिले के सभी वाहन चालक ने प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिंह ठाकुर का आभार जताया। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष जगन्नाथ श्रीवास, रामलाल यादव, भरत मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राजन सतनामी, जिला उपाध्यक्ष गायत्री चौबे, पुरूषोत्तम गढ़ेवाल, नित्यानंद मिश्रा, दुर्गेश सूर्यवंशी, शत्रुघ्न कंवर, बलराम नायडू, सुरेश मरावी, शेष गिरी राव, मुकेश साहू, कमल यादव, शत्रुध्न चौहान, शिवशंकर चौहान, सदस्य प्रमोद पटेल, संजय तिवारी, त्रिशेन सिंह, महेंद्र कंवर, चेतन सिंह, निकुंज, प्रशांत मिश्रा, उदित रात्रे, गणेश श्रीमोर, गोलू कहरा, विकास धीवर, अभिषेक बरेठ, चंद्रिका दास, विश्वनाथ मिरि, गणेश साहू, संतोष यादव, खोलबहरा, लक्ष्मी यादव एवं अन्य सभी वाहन चालकों में ख़ुशी की लहर हैं।