किए जा रहे अतिक्रमण पर रोक लगाने व हटाने की मांग

0
135

चाम्पा। कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि में अवैध अतिक्रमण करते हुए हाता निर्माण किया जा रहा है जिस पर तत्काल रोक लगाते हुए अतिक्रमण हटाने की मांग तहसीलदार से की गई है।

शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण का यह मामला नगर से लगा हुआ गांव जगदल्ला का है। जानकारी के अनुसार गांव में स्थित पटवारी हल्का नंबर 4, खसरा नंबर 01,रकबा 0.138 हेक्टेयर भूमि स्थित है जो कि राजस्व अभिलेखों में छत्तीसगढ़ शासन के नाम पर दर्ज है इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जा किया जा रहा है बकायदा फ्लाई ऐश ब्रिक्स गिरा कर हाता निर्माण किया जा रहा है जिसकी नाम जद शिकायत अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण सोनी के द्वारा तहसीलदार चांपा से किया गया है साथ हीं शासकीय भूमि पर हो रहे निर्माण कार्य बाउंड्री वॉल पर रोक लगाने एवं शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। किये जा रहे अतिक्रमण को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण कार्य को जल्द ही नहीं रोका गया तो शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका है। मांग पत्र की प्रतिलिपि कलेक्टर जांजगीर चांपा, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व चांपा को भी दी गई है।

“शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा होने संबंधी शिकायत प्राप्त हुई हैं हल्का पटवारी से जांच कर रिपोर्ट मंगाई गई है रिपोर्ट प्राप्त होने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।”

प्रशांत पटेल, तहसीलदार चांपा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here