ग्रामीणों को ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा : संजय भूषण पाण्डेय, भास्कर फ्यूल्स एंड एनर्जी पेट्रोल पंप का भव्य शुभारंभ…

0
87

सारंगढ़। दानसरा में भास्कर फ्यूल्स एंड एनर्जी पेट्रोल पंप का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और गरिमामय माहौल में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। तत्पश्चात ग्रामीणों के द्वारा मुख्य अतिथि संजय भूषण पाण्डेय का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। मुख्य अतिथि श्री पाण्डेय ने अपने उद्बोधन में कहा कि गाँव व आसपास के ग्रामीणों को अब ईंधन के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। किसानों को समय पर डीज़ल उपलब्ध होगा, जिससे खेती-किसानी में सुविधा होगी। युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। विकास की गति को भी नया आयाम मिलेगा। श्री पाण्डेय ने फीता काटकर पेट्रोल पंप का विधिवत शुभारंभ किया। सबसे पहले उन्होंने अपनी ही कार में पेट्रोल डलवाकर पंप की सेवाओं की शुरुआत की और पेट्रोल का मूल्य स्वयं संचालक को भुगतान कर उदाहरण प्रस्तुत किया।

मुख्य अतिथि ने भास्कर फ्यूल्स एंड एनर्जी के संचालक किशन भास्कर को इस महत्वपूर्ण पहल के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पेट्रोल पंप आने वाले समय में पूरे क्षेत्र के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामकुमार थुरिया, जिपं सदस्य श्रीमती लता लक्ष्मी के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, सामाजिक कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here