1 करोड़ 62 लाख रुपए से अधिक सायबर धोखाधड़ी अवैध लेन-देन हेतु उपलबद्ध कराये गये फर्जी बैंक अकाउंट म्यूल अकाउंट धारको पर जांजगीर चांपा पुलिस का प्रहार

0
78

100 से अधिक संदिग्ध खातों की हुई पहचान, प्रकरण में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर

जांजगीर चांपा। ’’म्यूल अकाउंट’’* के विरूद्ध साइबर क्राईम पोर्टल में रिपोर्टेड म्यूल बैंक अकाउंट की जांच करने हेतु योजना तैयार कर साइबर टीम जांजगीर को निर्देशित किया गया था। प्रारम्भिक जांच पर नेशनल साइबर क्राईम पोर्टल में संदिग्ध्य पाये गय बैंक खातो को चिन्हांकित किया गया है *’’म्यूल बैंक’’* अकाउंट की जांच की गई।

जांच में पीड़ितों की पहचान कर उनसे घटना के संबंध में जानकारी एकत्र किया गया। साइबर क्राईम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक खाता में हुए ट्रांजेक्शन, एक ही व्यक्ति के अधिक बैंक अकाउंट एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर बैंक अकाउंट खुलवाने तथा अकाउंट का डिजिटल अरेस्ट, शेयर ट्रेडिंग फर्जी ऐप, क्रिप्टो करेंसी में इन्वेस्ट, गूगल रिव्यू टास्क, टेलीग्राम टास्क, बैंक केवाईसी अपडेट एवं गूगल सर्च जैसे साइबर अपराध में उपयोग करने वाले लोगों को चिन्हांकित किया गया। जिले के सायबर टीम एवं थाना चांपा से पुलिस अधिकारी व कर्मचारियोें की अलग अलग टीमें बनाकर आरोपियों की पतासाजी करते हुये 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपी

01. पंकज कुमार खूंटे 25 वर्ष निवासी कवली केनापाली थाना डभरा जिला सक्ति

02. बलराम यादव उर्फ बल्लू पिता फिरत राम 29 वर्ष निवासी जैजेपुर जिला सक्ति

03. हरीश यादव उम्र 31 वर्ष निवासी जैजैपुर जिला सक्ति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here