सायबर अपराध और धोखाधड़ी से बचने पुलिस एवं भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सायबर जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

1
100

जांजगीर चांपा। सायबर अपराध और धोखाधड़ी से बचने जांजगीर चांपा पुलिस और एसबीआई बैंक के द्वारा संयुक्त रूप से कार्यक्रम का आयोजन कचहरी चौक में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लोगों को सायबर क्राइम एवं ऑनलाईन ठगी से बचाव एवं सोशल मिडिया के सुरक्षित उपयोग के तरीको के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। किसी भी व्यक्ति के साथ अपना पिन अथवा ओटीपी शेयर ना करें। बैंक ने बताया कि किसी भी अनजान लिंक, अनजान व्यक्ति का फ्रेंड रिक्वेेस्ट एक्सेप्ट ना करने की सलाह दी। साथ ही पीएम किसान योजना एपलीकेशन संबंधी वाट्सएप मैसेज आने पर डाउनलोड ना करें। वहीं टेलीग्राम में टास्क के नाम पर एवं अधिक लाभ देने वाले शेयर ट्रेडिंग से सावधन रहे। ऑनलाईन शांपिग हेतु अधिकृत शापिंग साईड का उपयोग करने की सलाह दी गई।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here