आखिर ये कैसी चालानी कार्रवाई, कभी कभार याद आती है पुलिस विभाग को…रुतबेदार को रियायत और अन्य पर कार्रवाई

0
146

चांपा। नगर का पुलिस विभाग अपने कार्यशैली को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहता है। वहीं अंधेरे में चालानी कार्रवाई को लेकर भी नगर में चर्चा आम है। खासकर गौरव पथ में नगर पालिक के सामने विधिवत तरीके से आने जाने वाले बाइक को रोककर चालानी कार्रवाई की जाती है। जिसके लिए पुलिस विभाग तारीफ के काबिल है। लेकिन कभी कभार की जाने वाली कार्रवाई का शिकार असामाजिक गतिविधि में संलिप्त लोगों के बजाय सामाजिक लोगो पर की जाती है। लेकिन कर्मचारी करे भी क्या? चालानी कार्रवाई जो करनी है। अब आदेश बड़े साहब से मिलता है फिर तो किसी को भी प्रताड़ित करना पड़े तो करो कौन क्या बोल सकता है? एक ओर पुलिस विभाग की कार्यशैली को लेकर नगर में लोगों का नजरिया ही अलग है। वैसे भी चांपा थाना अपने आप में विशेष है।

नियम कानून विशेष के लिए नहीं… बाकी अन्दर…

नगर में आए दिन नियमों की धज्जियां उड़ते आसानी से देखी जा सकती है। जिसके लिए पैसों वालों को रियायत और जिनके पास पैसे नहीं उन पर कार्रवाई रूपी गाज गिरा दी जाती है। वैसे भी नियम कानून का पिटारा सामान्य लोगों किए होता है, रुतबेदार और पैसे वालों के लिए तो सुविधाएं होती है।

चालानी कार्रवाई करनी है तो अच्छे से करे…औपचारिकता क्यों?

चांपा थाने के कर्मचारियों को कभी कभार विशेष कार्य सौंप दिया जाता है। जिसमें चालानी कार्रवाई विशेष महत्व रखती है। उस पर भी चालानी कार्रवाई ऐसे समय में ऐसे स्थान पर की जाती है जो लोगों के सोच से परे है। आम जनता यही पूछती रहती है कि पहुंच वालों पर रियायत और बाकी पर कार्रवाई क्यों की जाती है? चालानी कार्रवाई करनी है तो गलत लोगों पर करे, आम जनता को क्यों परेशान किया जाता है। अब आम जनता को कौन समझा सकता है कि पुलिसिया कार्रवाई है, नियम कानून सिर्फ गरीबों के लिए है। रुतबेदार और पैसे वालों के लिए नहीं?

अधिकारियों की फुसफुसाई बातें…

200 या 300 के लिए उच्च अधिकारी चालानी ड्यूटी में लगा देते है। जिससे परेशान अधिकारी और परेशान हो जाते। जिन्हें उच्च स्तर के कार्य सौंप जाने चाहिए। उन्हें अगर छोटी छोटी राशि के लिए ड्यूटी दी जाए तो चालानी कार्रवाई किसी पर भी भारी पड़ जाती है। कइयों के अप्रोच के चलते साहब परेशान हो जाते है। किसका करे किसका ना करें?

फिलहाल अंधेरे में आम जनता कैसे परेशान होती है यह देखना हो तो गौरव पथ में चालानी कार्रवाई देखने जरूर जा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here