जिला पंचायत सीईओ ने किया डभरा जनपद के विभिन्न कार्यो का निरीक्षण

0
117

डभरा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वासु जैन के द्वारा 10 सितंबर को जनपद डभरा अंतर्गत ग्राम पंचायत बालपुर में जिला खनिज संस्थान न्यास योजना अंतर्गत स्वीकृत सी सी रोड निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया साथ ही प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के तहत निर्मित हो रहे भवनों का निरीक्षण करते हुए हितग्राहियों को अविलंब पुर्ण करने हेतु कहा गया, वहीं ग्राम पंचायत बालपुर के प्राथमिक शाला आंगनबाड़ी आदि के बच्चों से चर्चा किया गया और शिक्षकों को शिक्षा में सुधार लाने एवं शाला की साफ सफाई का विशेष ध्यान देने हेतु निर्देशित किया।इसके बाद ग्राम पंचायत गोपालपुर में डी एम एफ योजना अंतर्गत वाटर मॉनिटरिंग सिस्टम कार्य का निरीक्षण किया गया वही स्वच्छ भारत मिशन योजना दीदियों से बात चीत किये, इसके बाद ग्राम पंचायत सकराली के झंखारपाली मॉडल आंगनबाड़ी का निरीक्षण किया गया नगर पंचायत डभरा स्थित पोस्ट मैट्रिक एवं प्रीमैट्रिक छात्रावास में पुस्तकालय, किचन, शौचालय भवन आदि का निरीक्षण करते हुए साफ साफई का विशेष ध्यान रखने की बात कही गई दौरा कार्यक्रम में उनके साथ जनपद पंचायत डभरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सी के आदिले ग्रामीण यान्त्रिकी विभाग के प्रभारी एसडीओ सुमित कुमार राजपूत, जिला समन्वयक सहित ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here