वेब पोर्टल में खबर पहले, जांजगीर चांपा पुलिस का खुलासा बाद में, जांजगीर कीटनाशक दवा व्यापारी से लूट का मामला

0
153


जांजगीर-चाम्पा। अत्याधुनिक समय में समाचार के कई प्लेटफॉर्म आ चुके है। जिसमें वेब पोर्टल सबसे अधिक तेज गति से चल रहा है। जिसका ताजा उदाहरण जांजगीर चांपा में देखने को मिल रह है। जांजगीर में हुई दवा व्यापारी से लूट के मामले में पूरी जानकारी वेब पोर्टल में आ चुकी है। जिसके बाद जांजगीर चांपा पुलिस लुट का खुलासा करने जा रही है। जब पूरी समाचार वेब पोर्टल में आ ही गई है तो फिर खुलासा करने का क्या फायदा?
वेब पोर्टल में लुट में मामले ने आई खबर इस प्रकार है –
नैला में खाद और कीटनाशक दवा व्यापारी से 10 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने नाबालिग समेत 3 आरोपियों को हिरासत में लिया है. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है. पुलिस ने लूट की रकम 10 लाख को बरामद कर लिया है. 6 सितम्बर की रात लूट की वारदात होने के बाद मामले में पुलिस की अलग-अलग 12 टीम, बदमाशों की तलाश कर रही थी. बताया जा रहा है कि आरोपियों में जो नाबालिग शामिल है, वह व्यापारी की दुकान में काम करता है और उसी ने ही दुकान से व्यापारी के निकलने की जानकारी, बदमाशों को दी थी. इस तरह नौकर की मिलीभगत से लूट की वारदात हुई थी.
नैला के व्यापारी अरुण अग्रवाल ने घटना के बाद पुलिस को बताया था कि कलेक्शन की राशि को बैग में रखकर दुकान से कूटी से घर जा रहा था, तभी नैला में 2 बदमाश पैदल आए थे और उसे गिरा दिया, फिर उसके ऊपर देशी कट्टा अड़ा दिया था. इसके बाद, बैग में रखे 10 लाख रुपये को लेकर दोनों बदमाश भाग गए थे. पुलिस द्वारा CCTV खंगाला गया था. इस दौरान संदेहियों से पूछताछ की जा रही थी. इस तरह 1 नाबालिग समेत 3 आरोपी, पुलिस के हत्थे चढ़ गए हैं और लूट की रकम 10 लाख रुपये भी बरामद हो गया है. मामले का एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस टीम लगी हुई है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here