
वासु सोनी चांपा। नगर में हो रहे नए बेजा कब्जा को लेकर प्रशासनिक कार्रवाई इतनी तगड़ी हुई कि किसी को कुछ समझ नहीं आया। तहसीलदार ने मगर पालिका से जेसीबी मंगवाकर बेरियर चौक के किनारे रेलवे क्षेत्र में और उसके सामने पालिका क्षेत्र में हो रहे बेजाकब्जा को तोड़ना शुरू किया। बेरियर चौक के किनारे बने रेलवे क्षेत्र में भोजनालय के बगल में हो रहे बेजाकब्जा की जानकारी तहसीलदार प्रशांत पटेल को मिली। जिस पर दुर्घटनाजन्य क्षेत्र होने के कारण त्वरित कार्रवाई कर भोजनालय के बगल हो रहे बेजाकब्जा को बिना समय गवाए तोड़ दिया। नगरवासियों सहित नपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव सहित कई जनप्रतिनिधि और पत्रकार मौके पर पहुंचे। जहां तहसीलदार से जानकारी लेने पर उनके द्वारा दुर्घटनाजन्य क्षेत्र में बेजाकब्जा करने पर कार्रवाई करने की बात कही। वहीं बेजाकब्जा तोड़ने के पहले नपा अधिकारी कर्मचारी सहित बेजाकब्जा धारियों को सूचना देने की बात नपा अध्यक्ष प्रदीप नामदेव ने कही। जिस पर तहसीलदार ने सीएमओ से मोबाइल के माध्यम से जानकारी देने की बात कही।
नपा अध्यक्ष ने नपा कर्मचारी को सुनाई खरी खोटी
बेरियर चौक में बेजाकब्जा तोड़ने पहुंचे तहसीलदार और नपा कर्मचारी द्वारा जेसीबी को लाने और नपा अध्यक्ष को जानकारी नहीं देने पर उन्होंने नगर पालिक चांपा के कर्मचारी को खरी खोटी सुना दी। नपा अध्यक्ष ने तहसीलदार और नपा कर्मचारियों के बीच यह तक कह डाला कि नगर के प्रथम नागरिक को ही जानकारी नहीं दी गई है।
सम्मान में तहसीलदार ने रोका तोड़ फोड़, दिया समय
बेजाकब्जा तोड़ने आए तहसीलदार और नपा की टीम से जब नपा अध्यक्ष और नागरिकों ने सवाल जवाब किया तो तहसीलदार ने उनका और अन्य नागरिकों का सम्मान करते हुए कहा कि क्या करना है आप ही बताए। जिस पर उन्होंने एक का बेजाकब्जा तोड़ दिए है तो बाकी सभी का तोड़िए कहने लगे। फिलहाल तहसीलदार ने नए बेजाकब्जा हो रहे स्थान को ही तोड़ने की बात कही। वही रोड के दूसरे किनारे पर हो रहे कुछ बेजाकब्जा को तुरंत तोड़कर कब्जेदार को अन्य कब्जा स्थान को तोड़ने रविवार तक का समय दिया गया।


