चांपा थाने के आरक्षक की सड़क हादसे में मौत…आरोपी पुलिस की गिरफ्त में…

0
353


चांपा। जिले में सड़क दुर्घटना का ग्राफ लगातार बढ़ते जा रहा है। हाईवा, ट्रेलर जैसी दानव रूपी गाड़ियां रोड में चलने वाले को अपना शिकार बना रही है। वही बीती रात लच्छनपुर चौक में चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक भी इन भारी भरकम वाहनों का शिकार हो काल के गाल में समा गया।
आपको बता दें कि चांपा थाने में पदस्थ आरक्षक प्रहलाद दिनकर 44 पिता धनसाय दिनकर निवासी नवागढ़ मिस्दा के पास स्थित गांव तुलसी का निवासी था। अपने प्रतिदिन के कार्य से निकलकर जांजगीर स्थित अपने आवास जाने निकला था। जहां जांजगीर रोड में लच्छनपुर मोड के पास हाईवा की चपेट में आ गया। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रात होने की वजह से आरक्षक के शव को जांजगीर शवगृह भेज दिया। वही स्थानीय पुलिस और चांपा पुलिस बिना समय गवाए खोजबीन में लग गई। खोजबीन करते पुलिस को घटनाकारित हाईवा मड़वा प्लांट के करीब मिल गया। ट्रक ड्राइवर मौके से फरार हो गया था, जिसे सारागांव से पकड़कर थाने लाया गया। जांजगीर पुलिस अपराध कायम कर विवेचना में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here