
चांपा। शारदीय कुँवार नवरात्रि को लेकर जिले में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। देवी मंदिरों में आस्था के दीप प्रज्वलित किए गए है। ग्राम मदनपुरगढ़ में लगभग 70 वर्षों से भी अधिक समय से स्थापित माँ महामाया देवी मंदिर के दीप प्रज्वलित कर नवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। शारदीय कुँवार नवरात्रि के पहले दिन मंदिर के पुजारी दिनेश थवाईत ने माँ महामाया देवी की पूजा अर्चना कर ग्राम एवं जिले की खुशहाली की कामना करते हुए नवरात्रि के प्रथम दिवस सरपंच पुटूलाल सहित ग्राम के नागरिक माँ महामाया देवी के दरबार पहुंच माथा टेका।

मदनपुरगढ़ स्थित माँ महामाया देवी मंदिर का निर्माण लगभग 70 वर्ष पहले से चांपा नगर के थवाईत परिवार के दशरथ लाल थवाईत के द्वारा कराया गया, तब से लेकर वर्तमान तक परिवार के लोगों ने माँ महामाया देवी की सेवा दिन प्रतिदिन जारी रखी। प्रत्येक वर्ष मदनपुरगढ़ स्थित माँ महामाया देवी के दर्शन करने तेंदुभाटा गांव सहित आसपास के गांव और जिले के लोग दर्शन के लिए पहुंचते है।


