
बिजनेस न्यूज चांपा। महानगरों में मिलने वाली सुविधाओं जैसी कॉलोनी अब चांपा शहर से लगे कोरबा रोड सिवनी चौक में स्थित कॉलोनी डीबी तनिष्का में मिल रही है। वर्तमान समय में अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करना हर किसी की पसंद है लेकिन उसके लिए महानगरों की ओर रुख करना पड़ता है। वहीं कॉलोनी की बात करे तो चांपा स्टेशन से कोरबा की ओर जाने वाली रोड में सिवनी चौक के करीब निर्मित डीबी तनिष्का कॉलोनी महानगरों जैसी सुविधा अपने ग्राहकों को प्रदान कर रहा है।
आपको बता दें कि डीबी वेंचर्स चांपा द्वारा कोरबा रोड में सिवनी चौक के पास डीबी तनिष्का कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा है। कॉलोनी में कई सर्वसुविधायुक्त मकानों का निर्माण हो चुका है। डीबी वेंचर्स द्वारा त्योहारी सीजन को देखते हुए आकर्षक योजना का लाभ अपने ग्राहकों को प्रदान कर रहा है।
डीबी तनिष्का का बिग मिलियन डे ऑफर
चांपा रेलवे स्टेशन और कोरबा रोड से महज 2 किमी दूर बेहतर लोकेशन पर डीबी वेंचर्स अपने बिग मिलियन डे ऑफर के अवसर पर इंटीग्रेटेड टाउनशिप प्रोजेक्ट डीबी तनिष्का पर जोर-शोर से आयोजन शुरू किया है। ऑफर 22 सितंबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसका उद्देश्य केवल निवेशकों के लिए ही नहीं, बल्कि सपनों का घर तलाश रहे आम नागरिकों के लिए भी सुनहरा अवसर प्रदान करना है। डीबी तनिष्का अपनी भौगोलिक स्थिति के कारण खास महत्व रखता है। यह बिलासपुर, रायगढ़ और कोरबा जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने वाला केंद्र बिंदु है।
महानगरों की सुविधा डीबी तनिष्का में
डीबी तनिष्का की सबसे बड़ी विशेषता अत्याधुनिक सुरक्षा तंत्र है। यहां प्रवेश और निकास के लिए विशेष गेटेड एंट्री प्रोसीजर लागू है, जिससे निवासियों को हर समय सुरक्षित वातावरण प्राप्त होता है। यहां 80 एवं 40 फीट की सीसी सड़कें, 706 प्लॉट्स, लगभग 3 एकड़ का गार्डन, डिस्पेंसरी, क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, इनडोर व आउटडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
त्योहारों पर मिल रहा विशेष ऑफर…
नवरात्रि और दीपावली के मौके पर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी ने विशेष ऑफर्स की घोषणा की है। हर विजिट पर सिल्वर कॉइन और लकी ड्रा के जरिए 10 लाख रुपये मूल्य तक के प्लॉट जीतने का सुनहरा अवसर दिया जा रहा है। जहां नियम व शर्तों के अधीन सिर्फ 11,000 रुपये में रजिस्ट्रेशन, शेष राशि आसान किश्तों में और 100 प्रतिशत बैंक फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
आधुनिक जीवनशैली, सुरक्षित वातावरण और बेहतरीन लोकेशन के साथ यह टाउनशिप छत्तीसगढ़ के रियल एस्टेट में नए मानक स्थापित कर रही है।

