
चांपा। नगर में नवरात्रि पर्व की धूम जोरों पर है। वही दुर्गा उत्सव समितियों द्वारा भजन, जागरण, गरबा सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है। नगर की कुल देवी श्री मां समलेश्वरी मंदिर में नवरात्रि पर्व के दौरान जांजगीर चांपा जिले के विधायक ब्यास कश्यप ने मंदिर पहुंच श्री मां समलेश्वरी देवी के सामने मत्था टेक जिले एवं नगर की खुशहाली की कामना की। साथ ही मंदिर में प्रज्वलित ज्वारा एवं ज्योति कलश के दर्शन किए। श्री कश्यप श्री मां समलेश्वरी मंदिर में प्रत्येक वर्ष नवरात्रि पर्व के दौरान दर्शन के लिए अवश्य पहुंचते है। विधायक ब्यास कश्यप ने भी श्री मां समलेश्वरी देवी मंदिर में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करा अपनी मनोकामना रखी। विधायक ब्यास कश्यप के साथ नगर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

