वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा भालेराव मैदान में पटाखा दुकान के लिए राशि लेकर दुकान लगाने कहा गया लेकिन एनओसी नहीं दी गई? वही करीबन 60 अवैध पटाखा दुकानों का अस्थायी और अवैध निर्माण भी कर लिया गया था। जो बिना नियमों के तैयार किया गया था। जिसकी अनुमति जिले के किस विभाग के अधिकारी कर्मचारी और नगर के किस विभाग के अधिकारी कर्मचारी ने अनुमति दी, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की जा रही है? वही संभवतः जिले के कलेक्टर के संरक्षण में ऐसा अवैधानिक कृत्य चांपा नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी और नगर के सम्बन्धित अधिकारी कर्मचारियों द्वारा की गई होगी? जिसके लिए रिश्वत रूपी पटाखे भी संभवतः अधिकारी कर्मचारियों तक पहुंचे होंगे, ऐसी बाते नगर में चर्चा का विषय बनी हुई है?
विभाग के अधिकारी कर्मचारी एक दूसरे पर फोड़ रहे ठीकरा?
नगर में पटाखा के अवैध कार्यों के बारे में सभी अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी उचित कार्रवाई ना कर पाना भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी की ओर इशारा है? नगर की जनता भी जान चुकी है कि अधिकारी कर्मचारी कितने भ्रष्ट है, जो सोशल मीडिया में समाचार के बाद भी कार्रवाई नहीं कर पा रहे है? वही दस्तावेज भी सार्वजनिक नहीं कर पा रहे है? इस बारे में चांपा एसडीएम शशि चौधरी ने कहा था कि पटाखों के लिए बस अनुमति दी गई थी, बाकी ले लिए अनुमति नगर पालिका चांपा के अधिकारी कर्मचारी देंगे? यही बाते नगर पालिका चांपा के कर्मचारी चैतराम डिंडोर ने कहा कि सभी अनुमति एसडीएम साहब दिये है बाकी चीजें सीएमओ बतायेंगे? मतभेद और मनभेद का यह अंतर भ्रष्टाचार और रिश्वत की ओर पूर्ण रूप से इशारा है? इसकी जांच भी उच्च स्तर पर होनी चाहिए?
क्या दस्तावेज सार्वजनिक करने कलेक्टर ने किया मना?
एक ओर चांपा नगर में नगर पालिका और एसडीएम कार्यालय में मनभेद और मतभेद साफ नजर आ रहा है? तो वहीं दूसरी ओर भालेराव मैदान में लगे अवैध पटाखा दुकान और पटाखों को लेकर शायद जिले के कलेक्टर ने दस्तावेज सार्वजनिक करने मना किया होगा यही प्रतीत हो रहा है जिसके कारण नगर के अधिकारी और कर्मचारी के कानों में जूं नहीं रेंग रहा है?



