चांपा नगर के भालेराव मैदान के अवैध पटाखा दुकान लगवाने कितने में बिके थे अधिकारी कर्मचारी… क्यों नहीं कर पा रहे दस्तावेज सार्वजनिक? नगर पालिका चांपा के अधिकारी कर्मचारियों ने कितना लिया दुकान किराया, क्यों नहीं दिया एनओसी?

0
23

वासु सोनी चांपा। नगर के भालेराव मैदान में लगे अवैध पटाखा दुकान को लगाने नगर पालिका चांपा के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा 2 हजार फीस लेकर भी एनओसी नहीं दिया गया था। जिसके बाद भी जिले और नगर के अधिकारी कर्मचारी कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। बिहान खबर में लगातार समाचार के बाद भी जिले और नगर के अधिकारी आंख मूंद कर बैठे हुए है। वही यह समझ से परे है कि नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारी और कर्मचारियों ने कितनी रिश्वत ली होगी जिसके चलते उन्होंने अवैध पटाखा दुकान पर कार्रवाई नहीं की? साथ ही करोड़ो के पटाखा व्यापार के दस्तावेज दीपावली बीत जाने के बाद भी सार्वजनिक नहीं कर पाना यही बता रहा है कि रिश्वत लेकर दस्तावेजों का बंदरबाट कर दिया गया होगा?

दीपावली में भालेराव मैदान में लगे अवैध पटाखा दुकान के लिए अनुमति आखिर किस अधिकारी ने दी होगी, यह सोच का विषय है? वही जिले के कलेक्टर को भी इन मामलों की जानकारी होते हुए भी कार्रवाई नहीं कर पाना, जिले को बर्बादी की ले जाने का इशारा प्रतीत हो रहा है?

बहरहाल नगर पालिका चांपा भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों की बदौलत नगर के अवैध पटाखा व्यापारियों ने करोड़ो से भी अधिक पटाखा का व्यापार बड़ी आसानी से कर ली? वही पटाखों पर कितने का टैक्स पटाया गया है या नहीं इसकी भी जानकारी जिले के किसी सक्षम अधिकारी को नहीं है। वरन जिले और नगर के भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी टैक्स की राशि चोरी करने वाले लोगो का साथ देने पीछे नहीं है?

बहरहाल अब देखना यह है कि कितने दिनों तक या महीनों तक कार्रवाई हो पाएगी या नहीं हो पाएगी? सवाल यह भी उठ रहा है कि नगर के भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारी के आय से अधिक संपत्तियों की जांच होनी चाहिए?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here