छठ पूजा को लेकर घाट पर दिखा उत्साहपूर्ण माहौल, छठी मैया के जयकारों से गूंजा पूरा परिसर, बीती शाम लछनपुर छठ घाट सपरिवार पहुंचे जांजगीर चांपा जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश…

0
8


वासु सोनी चांपा। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर लछनपुर चांपा स्थित छठ घाट में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में व्रती महिलाएं, पुरुष और उनके परिजन पूजा की तैयारियों के साथ घाट पहुंचने लगे। देखते ही देखते पूरा छठ घाट श्रद्धालुओं से भर गया। चारों ओर छठी मैया के जयकारे और भक्तिमय गीतों की गूंज सुनाई देने लगी।
पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान सूर्यदेव की आराधना की और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु एवं खुशहाली की कामना की। व्रतधारियों ने सूप और दउरा में फल, ठेकुआ सहित पूजा सामग्री सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
छठ घाट पर उमड़ी भीड़ ने पर्व की भव्यता और लोगों की अटूट आस्था को दर्शाया। परिवार के सदस्यों और बच्चों में भी विशेष उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। छठ महापर्व के दौरान घाट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने चांपा में पर्व की रौनक को और बढ़ा दिया।
डोंगाघाट में रही छठ पूजा की रौनक…
13 नवंबर से शुरू हुए छठ पूजा में लगातार 4 दिनों तक नगर के डोंगाघाट में छठी व्रत करने वाली महिलाओं ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य नारायण के डूबते और उगते रूप को अर्ध्य देकर अपने और नगर की सुख शांति की कामना की। 15 नवंबर की शाम छठ घाट में भीड़ देखते बन रही थी।

लछनपुर स्थित छठ घाट पहुंचे जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश…
बीती शाम 15 नवम्बर को लछनपुर स्थित छठ घाट में जांजगीर चांपा जिले के जिला एवं सत्र न्यायाधीश जयदीप गर्ग एवं अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेन्द्र चौहान अपने परिवार सहित छठ घाट पहुंचे तथा उन्होंने छठ घाट की भव्यता को देखकर खुशी का इजहार किया और अगले वर्ष छठ पूजा में शामिल की बाते भी कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here