वासु सोनी चांपा। देवांगन मोहल्ला हनुमान चौक के आसपास नशे का व्यापार और आधी रात तक दुकान खोलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। हनुमान चौक के आसपास नशे का व्यापार करने वाले लोग खुले रूप से प्रशासन और पुलिस को चुनौती दे रहे है। इसके बाद भी हनुमान चौक के आसपास चल रहे नशे का कारोबार व्यापक रूप से अपने पैर पसार रहा है। जिले के वरिष्ठ और कनिष्ठ अधिकारी और कर्मचारियों को इसकी जानकारी होने के बाद भी वे कार्रवाई नहीं कर पा रहे है। इसके पीछे की मुख्य वजह लेन देन सामने आ रहा है। जिले की पुलिस अपने उपलब्धियों का बखान करने आगे रहती है लेकिन चांपा नगर में खुलेआम नशे के व्यापार पर लगाम लगाने पसीने छूट रहे है। संभवतः इसके पीछे प्रदेश या राष्ट्रीय स्तर की राजनीति हो सकती है या फिर यह किसी बड़े हवाले की ओर इशारा कर रहे है? आखिर हनुमान चौक में ऐसा क्या है कि जिले के अधिकारी कर्मचारी इस खुलेआम नशे के व्यापार को रोक नहीं पा रहे। वहीं दूसरी ओर हनुमान चौक में बेधड़क खुलने और रात 10 बजे के बाद बंद दरवाजे के पीछे से तंबाकू सहित पान मसालों का व्यापार खुले आम चल रहा है। जहां नगर सहित जिला, प्रदेश या फिर राष्ट्रीय स्तर के अधिकारी कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है?
अब देखना यह है कि जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी कर्मचारी इस मामले पर कोई कार्रवाई कर पाते है या फिर इस मामले को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा। हालांकि विश्वस्त सूत्रों और आसपास के लोगों को कहते सुना जा सकता है कि इनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता।

