
वासु सोनी चांपा। नगर का एकमात्र स्टेडियम आखिर किस चीज की भेट चढ़ने जा रहा है। जिसकी जानकारी नगर पालिका परिषद चांपा के अधिकारियों को है भी या नहीं। बीते कुछ दिनों से भालेराव स्टेडियम में मिट्टी और रेत पाटने का काम बदस्तूर जारी है लेकिन यह किस कार्य के लिए हो रहा है, ये कह पाना संभव नहीं है। नगर में संचालित कई संस्थानों द्वारा अनेक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। संभवतः ये भी उन्हीं कार्यों में से एक का हो सकता है। सवाल यह उठता है कि घास वाले भालेराव मैदान को आखिर किस कार्य के लिए पाटा जा रहा है। नगर के क्रिकेट प्रेमियों के लिए नगर के बीच बने एकमात्र स्टेडियम को पाटकर क्या निर्माण किया जा रहा है। क्या घासयुक्त स्टेडियम को पाटकर दोबारा घासयुक्त बनाया जाएगा? चांपा नगर में चर्चा का बाजार गर्म है, कई लोगों की जुबान से यह सुना भी जा सकता है लेकिन किसे कहे यह संशय की स्थिति है। आखिरकार इस विषय में जब नगर पालिक ने सीएमओ रामसंजीवन सोनवानी से मोबाइल के माध्यम से बात हुई तो उन्होंने नपा के इंजीनियर से दिखवाने की बात कही। साथ ही उन्होंने व्यवस्था बनाने संबंधी बात भी कही। किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए और काम भी हो जाना चाहिए? लेकिन व्यवस्था कैसी ये समझ से परे है। भालेराव स्टेडियम को मिट्टी और रेत से पाट दिया गया है। अब उस पर फिर से घास किसके द्वारा उगाई जाएगी ये सोच का विषय है। अब देखना यह है कि भालेराव स्टेडियम में सुबह शाम चलने वाले, क्रिकेट खेलने वाले और व्यायाम करने वालों को घास की सुविधा कब और कैसे मिलेगी।

