
वासु सोनी चांपा। देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक के पास नशे का कारोबार ऐसे फल फूल रहा है कि आप खुद से जाकर आसानी से देख सकते है। सुबह, दोपहर, शाम यहां तक आधी रात को भी आसपास के नशे के व्यापारी हर प्रकार का नशा बड़ी आसानी से बेच रहे है। उन्हें ना पुलिस का खौफ और ना ही प्रशासन का, बल्कि ये दोनों शायद नशे के व्यापारियों से डरते होंगे? हमने कई बार खबर के माध्यम से यह सब बताया बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोई उचित कदम उठाया नहीं गया है। साथ ही खुलेआम नशे का व्यापार कारण अब चांपा नगर के लिए आम बात हो गई है। जिले की पुलिस और प्रशासन शायद नशे की इस बुराई को जड़ से हटा पाने फिसड्डी साबित हो रही है। वहीं देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक नशे के व्यापार के लिए लगातार प्रसिद्धि प्राप्त कर रहा है। दुकान बंद कर चोरी छिपे सामान देना शायद किसी विशेष छूट की ओर इशारा कर रहा है। आखिर चांपा नगर में ऐसे कितने दुकान संचालक है, जिन्हें यह विशेष छूट प्राप्त है या फिर किसी विशेष संलिप्तता की ओर इशारा कर रहे है।
भइया हनुमान मंदिर कहा पास है, थाना जाने वाले रास्ते पर
अब तो नशे का सामान लेने वाले आधी रात को भी रास्ते में खड़े लोगों से पूछते है कि हनुमान मंदिर जाने वाला रास्ता कौन सा है, लेकिन कई स्थानों पर हनुमान मंदिर होने के कारण देवांगन मोहल्ला होते हुए थाने की ओर जाने वाला हनुमान मंदिर कहकर पूछते है। जिससे स्पष्ट हो जाता है कि व्यक्ति नशे का सामान लेने जा रहा है। वही नशे का सामान खरीदने वाले अब अन्य स्थानों से आकर भी पता पूछने लगे है।
देखने वाली बात यह होगी कि आखिर इस पर पुलिस ओर प्रशासन कुछ कर पाती है यह मामला भी ठंडे बस्ते में चला जाएगा। जिले के पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों को जानकारी होने के बाद भी खुलेआम नशे का व्यापार चलना समझ से परे है?

