
चांपा। नव नियुक्त अधिकारी/कर्मचारी संघ नगरीय निकाय के प्रदेश पदाधिकारियों का जांजगीर चाम्पा जिले के चाम्पा नगर पालिका परिषद में आगमन हुआ। जहाँ प्रदेश पदाधिकारीयों का निकाय के कर्मचारीयों ने स्वागत पुष्प गुच्छ से किया गया।सर्वप्रथम संघ के पदाधिकारियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी रामसंजीवन सोनवानी से सौजन्य मुलाकात किए। वहीं निकाय के वरिष्ठ कर्मचारियों की उपस्थिति में पालिका के सभागार में सभी कर्मचारियों के साथ बैठक लेते हुए उनकी समस्याओं और सुझावों के संबंध में बात की। मुख्य रूप से समय पर वेतन भुगतान, पदोन्नति के लिए पदों की स्वीकृति, और ऐसे चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों जो पंप कुली, भृत्य, सफाई कामगार कार्यलयीन कार्यों में विगत10 से 15 वर्षों से कार्यो का संपादन करते आ रहें है। उनके पदोन्नति या पदनाम परिवर्तन के सम्बंध में शासन से चर्चा करने का आग्रह किया गया। साथ ही कर्मचारियों के अन्य समस्याओं को सुना और जो अपनी बात नही कह सके उन्हें संघ को लिखित में प्रेषित करने को प्रदेश पदाधिकारीयों ने कहा। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष श्री सोनी ने संगठन के प्रति सभी को निष्ठावान रहने और उसकी मजबूती के साथ संगठित रहने को कहा। इस दौरान उन्होंने बताया कि शासन स्तर पर प्रतिमाह उच्चाधिकारियों के समक्ष बैठक में विभिन्न कर्मचारी हित के मुद्दों को रखा जाता हैं। स्थानीय निकाय स्तर अधिकारी से कर्मचारियों के समस्याओं के निराकरण हेतु उच्च अधिकारियों से भी समय समय पर बातकर उसे निराकृत कराने का प्रयास किया जाता हैं। बस कर्मचारी अपने समस्याओं को बताने में पीछे न हटे संघ के सामने रखे। प्रदेश अध्यक्ष के इन बातों से निकाय के कर्मचारियों का हौसला बढ़ा। बैठक पश्चात प्रदेश पदाधिकारी नगर पालिका सक्ति के लिए प्रस्थान किये।

