व्यवस्था या अव्यवस्था, किसकी होगी मॉनिटरिंग, आया दीपावली का त्यौहार…

0
99

वासु सोनी चांपा। दीपावली पर्व को लेकर नगर के व्यवसायी अपने दुकानों में समानों की खेप बढ़ाकर बिक्री करने के लिए तैयार हैं लेकिन क्या व्यापारियों के पास सामानों को रखने पर्याप्त व्यवस्था है? जिसको लेकर जिला एवं नगर पुलिस के द्वारा जांच अभियान चलाया गया। जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी चांपा, नगर पुलिस निरीक्षक समेत थाने के स्टाफ द्वारा नगर में घूम कर दुकानों का जायजा लिया।
आपको बता दें कि कुछ दिनों के बाद दीपावली का पर्व है जिसे लेकर व्यापारियों के द्वारा समानों की बड़ी खेप मंगवा ली गई है। लेकिन नगर में ऐसे त्योहारों पर व्यापारियों द्वारा समानों की खेप के साथ रोड को बाधित करने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहता है। त्यौहार के चार से पांच दिन पहले लोग त्यौहार की तैयारियों में जुट जाते है। त्यौहार को लेकर दुकानदार भी अधिक समान मंगवाकर दुकान के बाहर और रोड में समान रख व्यवसाय करते नजर आते है। वहीं इस बार त्यौहार को लेकर रोड बाधित करने वालों को जिला पुलिस के द्वारा पहले से ही व्यवस्थित रखने कहा गया है। जिसके लिए जिला पुलिस के अधिकारियों सहित नगर पुलिस के अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा पैदल पेट्रोलिंग कर दुकानदारों को समझाइश दी गईं। अब देखने वाली बात यह होगी कि जिला पुलिस अधिकारियों द्वारा त्यौहार के पहले दी गई हिदायत रंग लाएगी या फिर वही पुरानी परंपरा जिसमें दुकानदारों द्वारा रोड बाधित करने का सिलसिला बदस्तूर जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here