जिले सहित चांपा नगर में खुलेआम चल रहा अवैध शराब की बिक्री का खेल, आखिर किस अधिकारी और कर्मचारियों के संरक्षण में चल रहा ये खेल? कौन ईमानदार अधिकारी है जो इस पर लगा सकता है रोक? 

0
83

 

वासु सोनी चांपा। जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी ऐसे ही निष्क्रिय है। जिसके चलते जिले में खुलेआम महुआ, देसी शराब का अवैध रूप से काला सम्राज्य खड़ा हो गया है। जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सिर्फ खानापूर्ति के नाम पर कार्रवाई करते नजर आते है। सूत्रों के अनुसार महुआ शराब आजकल पॉलीथिन में पैक होकर हर गली मोहल्ले में मिल रहा है। बावजूद जांजगीर चांपा जिले का आबकारी विभाग मौन है। चांपा नगर के गली मोहल्ले में महुआ शराब की कीमत लगभग 50 रुपए प्रति पॉलीथिन की हिसाब से बिक रही है। जो सुबह से लेकर रात तक बदस्तूर जारी है। वहीं दबी जुबान अवैध शराब विक्रेता ने यह भी कह डाला कि स्थानीय पुलिस और आबकारी विभाग तक पैसा पहुंचाया जाता है, जिसके चलते हम ये काम करते है। अब ये भी सोच का विषय है कि जिले सहित चांपा नगर में महुआ हो या देशी शराब खुलेआम गली मोहल्ले में बिकवाई जा रही है। वहीं आम जनता इनका शिकार बना हुआ है। जिले के अधिकारी और कर्मचारी को सभी जानकारी होने के बाद शराब बंद नहीं करवा पाना किसी बड़ी समस्या की ओर इशारा करता है। चांपा नगर के हनुमान चौक, देवांगन मोहल्ला, हटवारा चौक, कदम चौक, राजापारा, यादव मोहल्ला, कंवर पारा, हनुमान धारा की ओर काफी मात्रा में गली मोहल्ले में अवैध शराब का कारोबार सुबह से लेकर देर रात तक लगातार जारी है? अब देखना यह है कि चांपा नगर सहित जिले के अवैध शराब बिक्री पर रोक लग पाता है या सिर्फ अधिकारी कर्मचारी अपनी अवैध कमाई पर ही ध्यान देंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here