
वासु सोनी चांपा। राष्ट्रीय स्तर सहित पूरे प्रदेश और जिले में देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक गांजा बिक्री के लिए प्रसिद्ध हो चुका है बावजूद आसपास के लोग और रास्ते से गुजरने वालों के सामने ये बड़ी समस्या है जिसका समाधान शायद ही पुलिस और प्रशासन के पास हो। बड़े बड़े वादे और दावे करने वाले पुलिस और प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी आम जनता को प्रताड़ित होता देख रही है। खुलेआम गांजा और अवैध शराब की बिक्री रोकना तो दूर पाबंदी लगा पाने में पुलिस और प्रशासन फिसड्डी साबित हो रही है। बड़े मामले को दबाकर और छोटे मामले में वाहवाही लूटना शासकीय अधिकारी और कर्मचारियों के दाएं हाथ के खेल बन चुका है। देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक के पास सुबह से ही लोग हाथ बढ़ाकर गांजा जैसी विश्वप्रसिद्ध जड़ीबूटी खरीदते दिख जाते है। जिसकी जानकारी जिले के सबसे बड़े अधिकारी और कर्मचारियों को होने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। जिससे साफ प्रतीत होता है कि छोटी मोटी नहीं बल्कि काफी बड़ी सांठ गांठ है। जिसके चलते कार्रवाई तो दूर उस रास्ते पर जाने से पुलिस और प्रशासन के जवाबदार दूरी बनाते है। कई महीनों से चल रहे समाचार से भी किसी अधिकारी कर्मचारी की आंख नहीं खुल पा रही। जिसके कारण अब नगर सहित जिले के सभी लोगों को जानकारी हो चुकी है कि कोई भी व्यक्ति कभी भी यह कार्य कर सकता है, सिर्फ सांठ गांठ तगड़ी होनी चाहिए। जैसा देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक के नशे के व्यापारी करते है। वही आधी रात को भी दुकान बंद कर खिड़की और चैनल गेट से भी आप स्वतंत्र रूप से समान ले सकते है। नगर की जनता और मोहल्ले वाले भी सोचते है कि ये नशे का व्यापार मोहल्ले से कभी बंद हो पाएगा या उन्हें भी ये काम शुरू कर देना चाहिए?


