
वासु सोनी चांपा। देवांगन मोहल्ले में स्थित हनुमान चौक के पास खुलेआम गांजा बेचने का कार्य बदस्तूर जारी है। वही आसपास संचालित पान दुकान की आड़ में शराब सहित देर रात तक पान दुकान में बिकने वाले नशीले पदार्थ को बेचने का काम लगातार जारी है। लगभग महीने भर से लगातार फोटो सहित समाचार प्रकाशित कर उच्च स्तर के अधिकारियों को भेजने के बाद भी जिले सहित प्रदेश और देश भर के अधिकारी कर्मचारियों की आंख नहीं खुल पा रही है। जिससे चलते आसानी से आम जनता समझ रही है कि कितने उच्च स्तर की सांठ गांठ कितनी तगड़ी है। वहीं आसानी से सुबह से लेकर शाम तक और देर रात तक नशे का व्यापार चल रहा है। अब तो स्पष्ट रूप से आम जनता को यह पता चल रहा होगा कि शासकीय अधिकारी कर्मचारी कितने बिकाऊ है? जिस कारण गांजा सहित नशीले पदार्थ को खुलेआम बेचा जा रहा है और तनिक भी कार्रवाई नहीं हो पा रही।
कितने का चल रहा होगा कारोबार नशे का?
देवांगन पारा स्थित हनुमान चौक में रोजाना नशे का कितने का कारोबार चल रहा है ये समझने के लिए एक दिन वहां बैठने से पता चल जाता है? बिहान खबर के पत्रकार ने जब आसपास का जायजा लिया तो पता चला कि रोजाना गांजा की पुड़िया जो लगभग 50 रुपए के आसपास बिकती है, वह भी 200 से 300 पुड़िया रोजाना गेट में हाथ अन्दर जाने और अंदर से बाहर आने में पता चलता है। जिसके हिसाब से एक दिन का लगभग दस हजार और महीने का 3 लाख रुपया होता है जो पूरी तरीके से अवैध है? वही अगर प्रत्येक दिन 500 पुड़िया की बिक्री हुई तो 25 हजार और महीने के साढ़े सात लाख रुपया रोज के गांजे की अवैध बिक्री होती है। जिससे आम जनता और पुलिस और प्रशासन भी अच्छे से समझ सकते है। अब इस नशे के अवैध कारोबार को बंद नहीं कर पाने या कानूनी कार्रवाई करने का सवाल ही नहीं दिख रहा। शायद सभी जगह पहुंच के साथ लेन देन भी काफी तगड़ा हो रहा होगा। फिलहाल मोहल्ले और आसपास गुजरने वाले लोग परेशान तो हो ही रहे है। जिससे जांजगीर चांपा जिले की पुलिस और प्रशासन को कोई सरोकार नहीं है। शायद किसी ईमानदार अधिकारी की नजर पड़ जाए तो मोहल्ले वालों की खुशियां वापस आ जाए?


