वासु सोनी जांजगीर चांपा। वनमण्डल अंतर्गत जांजगीर क्षेत्र में मड़वा पावर प्लांट के वॉच टॉवर 5 के पास जंगली तेंदुआ दिखने से प्लांट सहित आसपास के ग्रामीणों में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है। वहीं वनमण्डल और जिले के अधिकारियों द्वारा आसपास के गांव वालों को अपने घर से बाहर निकलने से मना करते हुए और तेंदुआ दिखने पर उसकी जानकारी 112 पर देने कहा गया है।
आपको बता दें कि जांजगीर चांपा जिला शान्त क्षेत्र अंतर्गत आता है। जहां बहुत ही कम संख्या में वन क्षेत्र के जानवर शहर की ओर आते है। वही आज दोपहर जांजगीर क्षेत्र के मड़वा गांव में स्थित मड़वा पावर प्लांट के वॉच टॉवर 5 के पास तेंदुआ देखे जाने की सूचना से आसपास के लोग और ग्रामीण दहशत में आ गए है। दोपहर में ही जांजगीर चांपा वनमण्डल के अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गई थी, बावजूद वनमण्डल की टीम लगभग 8 बजे के आसपास मौके पर पहुंची। फिलहाल मौके पर पहुंची टीम के हाथ खाली है। रात हो जाने के कारण रेस्क्यू टीम के द्वारा कल तेंदुआ पकड़ने की बात कही जा रही है। वनमण्डल और जिले के अधिकारियों द्वारा आसपास के लोग और ग्रामीणों को घर से बाहर निकलने और तेंदुआ दिखने पर 112 में सूचना देने कहा गया है।
जांजगीर चांपा वनमण्डल के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही आई सामने
आपको बता दें कि दोपहर के समय तेंदुआ दिखने के बाद जब वनमण्डल को इसकी सूचना दी गई तब तत्काल मौके पर टीम भेजकर रेस्क्यू करना चाहिए था लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी वनमण्डल की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिसके चलते तेंदुआ उनकी पहुंच से दूर हो गया। वहीं मड़वा पावर प्लांट और आसपास के गांव के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। जंगली तेंदुआ के शहर में आने से सभी सकते में हैं। वही अप्रिय।स्थिति से खुद को बचाने तैयारी में जुट गए है। जबकि वनमण्डल के अधिकारी और कर्मचारियों की लापरवाही गंभीर परिणाम दे सकते है।
फिलहाल वनमण्डल की टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा अब वे कल सुबह तेंदुआ ढूंढने की तैयारी कर रहे है लेकिन तेंदुआ के चलते अगर को बड़ी जनहानि होती है तब उसकी जवाबदारी किस अधिकारी को होगी ये देखने वाली बात होगी। क्या वनमण्डल की टीम तेंदुआ ढूंढ पाएगी?


