जांजगीर के सुन मकान में चोरी करने वाले आरोपी सहित सोने चांदी के सामान का खरीददार गिरफ्तार

0
116

आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी व घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद जुमता 09 लाख 54 हजार रूपया बरामद

आरोपियों से जप्त-आभुषण सोना बजनी 50 ग्राम, चांदी 796 ग्राम, नगदी रकम 3600/रूपया

*गिरफतार आरोपी*

01. जीत कुमार सूर्यवंशी उम्र 22 साल निवासी सुर्यवंशी मोहल्ला तोरवा बिलासपुर (मुख्य आरोपी का दोस्त)

02. गीता प्रसाद साहू उम्र 37 साल निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर (समान बेचवाने वाला)

03. सूरज सोनी उम्र 34 साल निवासी गुड़ीपारा खरौद चाना शिवरीनारायण (खरीददार)

04. प्रकरण में एक विधि से संर्परत बालक भी शामिल

जांजगीर चांपा। पुलिस की सक्रियता से जांजगीर क्षेत्र में सूने मकानों की रेकी कर चोरी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, नगदी राशि तथा चोरी में प्रयुक्त स्कूटी बरामद की गई है।

मुख्य फरार आरोपी अपने साथियों के साथ जांजगीर क्षेत्र के सूने स्थानों और नहर किनारे स्थित मकानों की तलाश करता था। आरोपी ने अपने के साथ मिलकर चोरी की योजना बनाई। इसके लिए आरोपी ने अपने पड़ोसी से इलाज कराने जाने का बहाना बनाकर उसकी सुजुकी एक्सेस स्कूटी क्रमांक CG-10-CC-1267 को लेकर घटना कारित किया।

26 फरवरी 2026 की रात लगभग 08:00 बजे सभी तीनों आरोपी बिलासपुर से जांजगीर के लिए निकले। जांजगीर पहुंचकर आरोपियों ने नहर किनारे सूने मकानों की तलाश की। इसी दौरान उन्हें एक सुना बंद मकान मिला तथा आरोपियों ने पास में निर्माणाधीन मकान से लोहे की राड को लेकर दीवार फांदकर रात लगभग 01:30 से 02:00 बजे के बीच मकान के अंदर प्रवेश किया और दरवाजे का ताला व अलमारी तोड़कर, अलमारी में रखें सोने-चांदी के आभूषण तथा नगदी रकम चोरी किये, चोरी के बाद आरोपी जांजगीर के सुनसान मैदान में पहुंचे और नगदी आपस में बांट ली। सोने-चांदी के जेवरों को मुख्य फरार आरोपी द्वारा बाद में बांटने की बात कहकर बैग में रख लिये। इसके बाद तीनों स्कूटी से वापस बिलासपुर लौट गए।

आरोपियों ने चोरी के चांदी के आभूषण को बेचने के लिए अपने परिचित जीतकुमार सूर्यवंशी निवासी सूर्यवंशी मोहल्ला तोरवा (बिलासपुर) की मदद ली। जीतकुमार सूर्यवंशी ने उन्हें अपने परिचित गीता प्रसाद साहू, निवासी ग्राम पकरिया (पामगढ़), वर्तमान निवासी देवरीखुर्द बिलासपुर से मिलवाया। गीता प्रसाद साहू ने चोरी के चांदी के आभूषण को गुड़ी पारा राहौद के सूरज सोनी के पास बेचकर लगभग 80,000 रुपये प्राप्त किए। प्राप्त रकम में से 12-12 हजार रुपये जीतकुमार सूर्यवंशी एवं गीता प्रसाद साहू ने आपस में बांट लिया तथा शेष रकम को मुख्य आरोपी को दे दिया।

प्रकरण में दो आरोपी फरार है, तथा एक नबालिक सहित अन्य 03 आरोपियों को पकड़ा है जिसमें आरोपी जीत कुमार सूर्यवंशी तथा गीता प्रसाद साहू ने मुख्य आरोपी का सहयोग कर चोरी गये आभुषणों को बेचने में सहयोग कर बेचौलियों का काम किया तथा आरोपी सूरज सोनी के पास उपरोक्त आभुषणों को बिक्री करने से प्रकरण में सूरज सोनी को आरोपी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here