वासु सोनी चांपा। नगर पालिका परिषद चांपा और अनुविभाग चांपा के अंतर्गत चांपा क्षेत्र में शासकीय भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा कर शासन को क्षति पहुंचाया जा रहा है। नगर के एकमात्र पर्यटन स्थल हनुमान धारा में भूमाफियाओं द्वारा शासकीय भूमि पर लगातार कब्जा किया जा रहा है। जिसकी जानकारी नगर के राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को होने के बावजूद कोई उचित कार्रवाई ना कर पाना बड़े संदेह को जन्म दे रहा है। वहीं प्रार्थी द्वारा नगर की अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में 20 जनवरी 2026 को आवेदन देने के बाद भी आज तक कोई कार्रवाई या जांच नहीं किया गया है। आखिर राजस्व विभाग सम्हाल रहे अधिकारी और कर्मचारी कितनी राशि लेकर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे है या जिले के राजस्व अधिकारी इस मामले में शामिल है, आखिर हनुमान धारा पर्यटन स्थल के पास शासकीय भूमि की जांच राजस्व के अधिकारी कर्मचारी क्यों नहीं कर रहे। क्या उन्हें शासकीय संपत्ति को बचाने के लिए वेतन नहीं मिलता? क्या भूमाफिया द्वारा रिश्वत देकर मामले को दबाने कहा जाता है? हनुमान धारा की शासकीय भूमि पर राज्य विभाग मौन क्यों है?
बहरहाल हनुमान धारा पर्यटन स्थल में कुछ दिनों बाद शासकीय भूमि पर भूमाफिया का कब्जा पूरा हो जाने की उम्मीद जताई जा सकती है वही अधिकारी कर्मचारियों का भी तबादला कराया जा सकता है। जिससे मामला पूर्ण रूप से दबा दिया जाएगा? नए अधिकारियों को हनुमान धारा शासकीय भूमि से कोई सरोकार नहीं होगा, वही नए आए अधिकारी फिर से आवेदन लगाने की बात करते नजर आयेंगे, अब देखना यह है कि जांच और कार्रवाई होगी या जेब गर्म होगा?

