केंद्र सरकार महंगाई नियंत्रण में विफल, भाजपा का रवैया गरीब विरोधी, उज्जवला योजना गैस में कटौती : नागेन्द्र गुप्ता

0
5

चांपा। केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार द्वारा उज्ज्वला योजना के अंतर्गत मिलने वाले गैस सिलेंडरों की संख्या में कटौती किए जाने पर जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता नागेंद्र गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय गरीब एवं निम्न आय वर्ग के परिवारों के हितों के खिलाफ है और इससे उज्ज्वला योजना के लाखों लाभार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि पहले लाभार्थियों को वर्षभर में 12 रियायती गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जाते थे अगस्त 2025 में घटकर प्रतिवर्ष 9 सिलेंडर कर दिया गया था, लेकिन अब जून 2026 को केवल 4 सिलेंडरों तक सीमित करने की बात सामने आ रही है। इससे गरीब परिवारों को शेष समय महंगी रसोई गैस खरीदने अथवा लकड़ी और पारंपरिक ईंधन का सहारा लेने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह फैसला भाजपा सरकार के गरीब विरोधी रवैये को उजागर करता है।

उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार लगातार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल साबित हो रही है। रसोई गैस एवं कमर्शियल सिलेंडरों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है, वहीं गैस आपूर्ति एवं डिलीवरी व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। नागेंद्र गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्री देशवासियों को आश्वस्त करते रहे कि ईंधन आपूर्ति को लेकर कोई संकट नहीं है और वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर ली गई हैं, लेकिन जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है।

उन्होंने कहा कि दुनिया के कई देशों ने वैश्विक परिस्थितियों और युद्ध जैसे हालात को देखते हुए पहले से ऊर्जा संसाधनों की वैकल्पिक व्यवस्था शुरू कर दी थी, लेकिन केंद्र सरकार जनता की मूल समस्याओं से ध्यान हटाकर राजनीतिक गतिविधियों में व्यस्त रही। इसका खामियाजा आज आम जनता, किसान और गरीब परिवार भुगत रहे हैं।

वर्तमान केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है और महंगाई तथा आवश्यक सेवाओं की बढ़ती लागत ने आम लोगों का जीवन कठिन बना दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here