जिले और नगर में पटाखों का भंडारण शुरू… लाखों के पटाखे जप्त हुए तो करोड़ो के पटाखे कहा है… जिले और नगर के अधिकारी क्यों नहीं कर पा रहे जांच… अवैध पटाखों की जानकार क्यों नहीं ले रहे अधिकारी…

0
12

 

वासु सोनी चांपा। जिले में लगातार अवैध पटाखों का जखीरा पुलिस विभाग को प्राप्त हो रहा है। जिससे पता चलता है कि करोड़ो के अवैध पटाखे जिले और नगर में पहुंच चुके होंगे। इसकी जानकारी जिले के संबधित अधिकारी और कर्मचारियों को भी नहीं है या शायद वे जांच ही नहीं करना चाह रहे है?

आपको बता दें कि बीते दिनों पुलिस विभाग द्वारा जिले के 3 स्थानों में अवैध पटाखों पर कार्रवाई कर लगभग 15 लाख के पटाखे जप्त किए गए थे। दीपावली के पहले 3 स्थानों से 15 लाख के पटाखे जप्त होने के बाद भी अधिकारी कर्मचारी पटाखे बेचने वालों की जांच नहीं कर पा रहे है या यह भी कह सकते है कि उन्हें जांच करने में बड़ी परेशानी हो रही है। जिले में दीपावली पर्व को लेकर करोड़ों के पटाखे जिले सहित नगर में आने की संभावना व्यक्त की जा रही है लेकिन संबंधित अधिकारी और कर्मचारी इसे नजर अंदाज कर कार्यालयों की कुर्सियां तोड़ने में लगे है?

संबंधित अधिकारी कर्मचारी क्यों नहीं कर पा रहे जांच…

जिले के संबंधित अधिकारी कर्मचारियों को जिन्हें पटाखों की जांच करने का जिम्मा दिया गया है। वो कुम्भकर्णीय नींद में खो चुके है। जांजगीर चांपा जिले के सभी बड़े नगरों में अवैध पटाखों का जखीरा संभवतः पहुंच चुका है लेकिन पटाखों के लिए संबंधित अधिकारी और कर्मचारी इसकी जांच करने नहीं पहुंच पा रहें। वही जिले के उच्च अधिकारी और कर्मचारियों को यह भी नहीं पता कि कितने लोगों ने पटाखे बेचने के लिए आवेदन दिया है। जब तक अधिकारी और कर्मचारियों को इसकी जानकारी हो तब तक करोड़ो के पटाखों की बिक्री हो चुकी होगी।

आखिर नगर में कितना बारूद जमा?

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दीपावली के लिए पटाखों का बाजार सजने जा रहा है लेकिन जिले के अधिकारी और कर्मचारियों को यह भी जानकारी नहीं की नगर में कितने मात्रा में बारूद जमा हो चुका है। शायद अधिकारी कर्मचारी पूरे नगर को एकसाथ ध्वस्त हो जाए ऐसे स्थित में ले जाना चाह रहे होंगे? जिसके चलते किसी भी प्रकार की जांच और कार्रवाई करना भी नहीं चाह रहे है।

बहरहाल जिले और नगर में पटाखों की बिक्री को लेकर बाजार सजने को तैयार है लेकिन अधिकारी कर्मचारी को यह जानकारी नहीं कि कितनी मात्रा में पटाखों से भरे बारूद नगर में पहुंच चुके है। अब देखना यह है कि पटाखों की जांच होगी या छुट्टियों की गिनती की जाएगी?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here