वासु सोनी चांपा। बीते दिनों पुलिस विभाग द्वारा 3 स्थानों से लगभग 15 लाख से अधिक के अवैध पटाखे जप्त किए गए थे। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारियों को जिले में कितने स्थान में अवैध पटाखे रखे गए है, उनकी भी जानकारी नहीं है। वही संबंधित अधिकारी और कर्मचारियों को पूछे जाने पर उन्हें यह भी जानकारी नहीं कि कितने लोगों के द्वारा पटाखे बेचने की अनुमति ली गई है। साथ ही उनके द्वारा नियम के अनुरूप कितने पटाखे बेचने के लिए लाए गए है उसकी भी जानकारी नहीं है। जिले के संबंधित अधिकारी और कर्मचारी यह बताते रहते है कि हमारे पास अभी किसी ने अनुमति लिया ही नहीं है। वहीं जिले में पुलिस विभाग द्वारा पकड़े गए 15 लाख से अधिक के अवैध पटाखे अधिकारी कर्मचारी की मंसूबों के बारे में बता रहे है।
कहीं रिश्वत के पटाखे तो नहीं पहुंच गए?
जिले सहित नगर में करोड़ो के अवैध पटाखे पहुंचने की आशंका व्यक्त होने के बाद भी जिले के अधिकारी कर्मचारी दीपावली की छुट्टियों के बारे में सोच रहे है। अधिकारी कर्मचारी को अवैध पटाखे की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई नहीं कर पाना सोच का विषय है। संबंधित अधिकारी कर्मचारी के पास कार्रवाई के लिए समय नहीं हो पाना जिले के लिए बड़ी विडंबना है। जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि रिश्वत रूपी पटाखे पहले से तो नहीं पहुंच गए?
बहरहाल अधिकारी कर्मचारी शनिवार, रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को समय सीमा की बैठक और फिर मंगलवार जनदर्शन सहित अन्य कार्य दिवस के इतने व्यस्त है कि उनके पास ऐसे अवैध कार्यों की सूचना और जानकारी लेने का भी समय नहीं है। वैसे भी आम जनता का मानना है कि आगे दीपावली की छुट्टियां भी है अधिकारी कर्मचारी अवैध पटाखे पकड़ने के बजाय छुट्टियों की गिनती गिनने में लगे हुए है।

