भालेराव मैदान के बाउंड्रीवाल को तोड़कर निजी व्यक्ति के द्वारा कराया जा रहा निर्माण कार्य… क्या नगर पालिका ने दी अनुमति या किया जा रहा अवैध निर्माण कार्य…

0
52

वासु सोनी चांपा। नगर में अतिक्रमण तो होते ही रहता है लेकिन अब निजी कार्यों के लिए शासकीय बाउंड्रीवाल को तोड़कर कार्य करवाना बहुत ही आसान काम हो गया है। बिना चांपा नगरपालिका अधिकारी के अनुमति के भालेराव मैदान के बाउंड्रीवाल को तोड़कर निजी कार्य कराया जा रहा है। वही सीएमओ को जानकारी मिलने के बाद भी जानकारी नहीं बता पाना भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना है। क्या जिले के कलेक्टर को इसकी जानकारी है या ये सभी अधिकारी मिलकर इस स्थिति को निर्मित करने का कारण बने हुए है?

आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से पुराने नायक नर्सिंग होम के सामने भालेराव मैदान में किसी व्यक्ति के द्वारा भालेराव मैदान के बाउंड्रीवाल को तोड़कर अपना निजी कार्य कराया जा रहा है। जिसकी जानकारी नगर पालिक चांपा के सीएमओ शीतल चंद्राकर को मिलने के बाद भी जानकारी किसी प्रकार की जानकारी लिए बिना जानकारी सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। वही नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारीयो के द्वारा नगर विकास को क्षति पहुंचाने कोई कसर नहीं छोड़ा जा रहा है। आखिर किसके द्वारा यह अवैध कार्य नगर पालिका के अधिकारी और कर्मचारियों के संरक्षण में किया जा रहा है। वही किसी व्यक्ति द्वारा चांपा नगर पालिक से अनुमति मिलने की बात नहीं बताई गई है। अब देखना यह है कि यह कार्य अनुमति के आधार किया जा रहा है या बिना अनुमति के किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here