बेटे तथ्य के जन्मदिन पर भाजपा नेता नवीन सोनी ने सफाई कर्मियों का किया सम्मान, शॉल भेंटकर कराया भोजन

0
31

चांपा। भाजपा युवा मोर्चा नेता नवीन सोनी ने अपने नाम को सत्यापित करते हुए नए आयोजन में बेटे तथ्य के दूसरे जन्मदिन को खास बनाते हुए परिवार सहित सफाई कर्मियों के सम्मान में एक सराहनीय पहल की। इस अवसर पर उन्होंने सफाई कर्मियों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया तथा उन्हें भोजन कराया।

नवीन सोनी ने कहा कि सफाई कर्मी समाज के वास्तविक कर्मयोगी हैं, जो दिन-रात मेहनत कर हमारे शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। उनके श्रम और समर्पण से ही हमारा परिवेश स्वच्छ रहता है। ऐसे कर्मठ लोगों का सम्मान करना हम सभी का नैतिक दायित्व है।

उन्होंने कहा कि जन्मदिन जैसे खुशी के अवसर को समाजसेवा और जरूरतमंदों के साथ खुशियां बांटकर मनाने से जीवन में सच्ची प्रसन्नता मिलती है। अपने बेटे तथ्य के जन्मदिन पर सफाई कर्मियों का सम्मान कर परिवार ने समाज में सेवा, संवेदना और मानवीय मूल्यों का संदेश देने का प्रयास किया।

इस पहल की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने सुखद अवसरों पर जरूरतमंदों की सहायता और समाज के लिए समर्पित लोगों के सम्मान हेतु आगे आना चाहिए।

यह भी बात है कि नवीन ने अपने बेटे तथ्य का प्रथम जन्म दिवस एक वृद्ध आश्रम में मनाया था ।

आज के इस अवसर पर उनके पिता जनक राम सोनी, मां विजय लक्ष्मी सोनी पत्नी एकता सोनी बड़े पिता शिवराम सोनी उनके सभी परिवार जन ,शशिभूषण सोनी ,संतोष थवाईत ,आदर्श पाण्डेय ,लव देवांगन , अधिवक्ता संघ चाम्पा के सदस्य, एवं चाम्पा के सम्मानित जन उपस्थित होके बेटे तथ्य को अपना स्नेह आशीर्वाद दिए ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here