रिलीज से 10 दिन पहले ही Pushpa 2 ने तोड़ा RRR और Jawan का रिकॉर्ड, अमेरिका में की करोड़ की कमाई …

0
213

एक्टर अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ अभी सिनेमाघरों में रिलीज होने से 9 दिन दूर है, फिल्म आज से 10वें दिन रिलीज होगी. यह फिल्म रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है. यह फिल्म दुनिया भर में भव्य रिलीज के लिए तैयार है और न केवल भारत में बल्कि अमेरिका में भी इसकी एडवांस बुकिंग जोर-शोर से शुरू हो चुकी है. जिस तरह से फिल्म की टिकटें बिक रही हैं, उससे पता चलता है कि फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलेगी. वहीं, अब इस फिल्म ने शुरुआती एडवांस बुकिंग में ‘आरआरआर’ (RRR) और ‘जवान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

पुष्पा 2’ कमाई के मामले में बनाएगी रिकॉर्ड

सोमवार को ट्रेड ट्रैकर वेंकी बॉक्स ऑफिस ने फिल्म के यूएस प्रीमियर के लिए एडवांस बुकिंग कलेक्शन शेयर किया है. ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार भारतीय मुद्रा में बात करें, तो फिल्म ने 11 करोड़ रुपए से ज्यादा की एडवांस बुकिंग ले ली है. रविवार शाम तक, ‘पुष्पा 2: द रूल’ ने अमेरिका में 50,000 से अधिक टिकटें बेच ली थीं, जबकि इसकी रिलीज में 10 दिन बाकी हैं. ट्वीट में कहा गया है कि उत्तरी अमेरिका में एडवांस बुकिंग कलेक्शन 1.458 मिलियन डॉलर (लगभग 12 करोड़ रुपए) को पार कर गया है, ‘जो एक रिकॉर्ड है.’

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

ट्रेड विश्लेषकों का कहना है कि फिल्म रिलीज से सिर्फ नौ दिन पहले 1.5 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर जाएगी, जिसका मतलब है कि यह एसएस राजामौली की ‘आरआरआर’ और शाहरुख खान अभिनीत ‘जवान’ को पीछे छोड़ देगी, जो भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली दो सबसे बड़ी भारतीय फिल्में हैं. हाल के दिनों में यू.एस दोनों फिल्मों ने उत्तरी अमेरिका में $15 मिलियन से अधिक की कमाई की और महाद्वीप में शीर्ष पांच सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों में से एक हैं.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

‘पुष्पा 2: द रूल’ का निर्देशन सुकुमार ने किया है. यह फिल्म ‘पुष्पा 2: द रूल’ का सीक्वल है. इसमें फिर से अल्लू अर्जुन मुख्य अभिनेता के रूप में हैं. फिल्म में फहद फासिल खलनायक और रश्मिका मंदाना मुख्य नायिका की भूमिका में हैं. यह फिल्म 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here