
रायपुर,
हाल ही में एक बीमार वकील पर जानलेवा हमले को लेकर आक्रोशित वकीलों ने डिस्ट्रिक्ट कोर्ट परिसर में ही आरोपी की जमकर पिटाई कर दी थी. इस घटना में शामिल अज्ञात वकीलों के खिलाफ मामला दर्ज हो चुका है. इस घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी वकीलों की पहचान करने में जुट गई है.
वरिष्ठ दुर्गेश शर्मा पर क्यों हुआ हमला ?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी अजय सिंह ने वकील दुर्गेश शर्मा से एक केस का विरोध किया था. जब वकील ने मना किया तो आरोपी ने घर में घुसकर दुर्गेश पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद से वकीलों में आक्रोश है. वकीलों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. वकीलों के संगठन ने भी इस मामले पर नाराजगी जाहिर की है और आपात बैठक बुलाकर भविष्य की रणनीति बनाने की बात कही है.


