सैफ अली खान पर हमला करने वाला आरोपी निकला बांग्लादेशी घुसपैठिया, 6 महीने पहले मुंबई आया था, पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में किए कई सनसनीखेज खुलासे

0
130

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान के बांद्रा स्थित घर में घुसकर उन पर हमला करने वाले आरोपी को आखिरकार मुंबई पुलिस ने 72 घंटे बाद, शनिवार देर रात ठाणे से गिरफ्तार कर लिया। सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी से पूछताछ के बाद मुंबई पुलिस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान पुलिस ने आरोपी और घटना को लेकर अहम और चौंकाने वाले खुलासे किए। आरोपी बांग्लादेशी घुसपैठिया निकला है। वह चोरी के इरादे से ही बॉलीवुड एक्टर के घर में घुसा था। पुलिस आरोपी को कोर्ट में पेश करेगी और रिमांड की डिमांड करेगी। उसके बाद अन्य खुलासे हो सकते हैं।

डीसीपी जोन 9 दीक्षित गेडाम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “16 जनवरी को सुबह 2 बजे अभिनेता सैफ अली खान पर उनके आवास पर हमला हुआ था। एफआईआर दर्ज की गई और एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसका नाम मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद है। वह 30 साल का है। वह लूट के इरादे से घर में घुसा था। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी। आगे की जांच बाद में होगी। आरोपी 5-6 महीने पहले ही मुंबई आया था। हमें संदेह है कि वह बांग्लादेशी मूल का है।

मुंबई पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से भारत का कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला है। इसलिए पुलिस ने उसके खिलाफ पासपोर्ट एक्ट की संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ चल रही है। एक हाउस कीपिंग एजेंसी में काम करता था।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल 16 जनवरी की रात करीब 2 बजे सैफ अली खान के घर में एक अनजान व्यक्ति घुस गया था, जिसे सैफ के घर की महिला स्टाफ ने देखा और शोर मचाया। आवाज सुनकर सैफ अली खान आए तो उस व्यक्ति से हाथापाई हुई, जिसके बाद उसने एक्टर को चाकू मार दिया। हमलावर ने सैफ पर चाकू से 6 वार किए, जिसकी वजह से वो बुरी तरह जख्मी हो गए थे। चाकू का एक हिस्सा एक्टर की रीढ़ के पास भी फंस गया था। मुंबई के लीलावती अस्पताल में सैफ अली खान को भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी सर्जरी हुई। अब एक्टर खतरे से बाहर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here