ट्रक ने तीन बाइक सवारों को रौंदा, एक अस्पताल में जिंदगी और मौत से लड़ रहा

0
191

झारखंड के सिमडेगा में एक ट्रक की टक्कर से तीन लोगों की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना केरसई पुलिस थानाक्षेत्र के करंगागुड़ी में हुई, एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घायल व्यक्ति को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. केरसई पुलिस थाने के प्रभारी रामनाथ राम ने बताया कि दुर्घटना हुई जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. दोपहिया वाहन पर 4 लोग सवार थे. 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 1 गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इन युवकों की हुई मौत

मोटरसाइकिल दुर्घटनास्थल पर मिली. मृतकों की पहचान अभिषेक तिग्गा, आशीष लाकड़ा और विक्रम बिलुंग के रूप में हुई है, जिनकी उम्र 20 से 25 वर्ष थी. तीन युवकों की मौत के बाद उनके घर में मातम पसरा हुआ है और एक युवक की हालत गंभीर है उसके लिए दुआ की जा रही है.

हजारीबाग में भी बस पलटने से हादसा

रविवार (19 जनवरी) को झारखंड के हजारीबाग जिले में रविवार शाम एक निजी बस के पलट जाने से तीन लोग मारे गए और लगभग 12 अन्य घायल हो गए. दुर्घटना बिष्णुगढ़-गोमिया रोड पर नारकी मोड़ के पास हुई, जिला मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर हुई.

पलटी बस से शव बरामद किए गए और घायलों को गोमिया और बिष्णुगढ़ के अस्पतालों में भेजा गया, पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस हजारीबाग से बोकारो जिले के फुसरो जा रही थी. शवों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here